लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई यह देसी SUV, जुलाई में 16,009 लोगों ने खरीदा; बिक्री में बनी नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिंद्रा ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।

mahindra model-wise sales july 2026 scorpio bolero thar xuv 3xo
महिंद्रा मॉडल-वाइज बिक्री जुलाई 2026
Mahindra XEV 9e
केवल
28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

महिंद्रा ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 16,009 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 13,747 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें

तीसरे पर XUV 3XO का जलवा

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार रही। थार ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,558 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,429 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

24% बढ़ गई बोलेरो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,336 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की है। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 770 (XUV 7XO) रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,233 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही XEV 9e

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर महिंद्रा 9S रही। महिंद्रा 9S ने इस दौरान कुल 4,131 यूनिट कारों की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। महिंद्रा XEV 9e ने इस दौरान 27 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,793 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

लास्ट पोजिशन पर रही मराजो

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 ने इस दौरान 65 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 541 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV400 रही। महिंद्रा XUV400 ने इस दौरान 94 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 18 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर महिंद्रा मराजो रही। इस एमपीवी की जुलाई, 2026 में एक भी यूनिट नहीं बिकी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई यह देसी SUV, जुलाई में 16,009 लोगों ने खरीदा