
महिंद्रा की ये 7-सीटर पूरी साल सेल में रही फिसड्डी, नवंबर में भी सिर्फ 47 ग्राहक मिले; कंपनी ₹4.25 लाख का डिस्काउंट दे र
महिंद्रा की नवंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए जहां स्कॉर्पियो नंबर-1 कार बनकर सामने आई। तो दूसरी तरफ, मराजो एक बार फिर कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। इस कार को पिछले महीने सिर्फ 47 ग्राहक ही मिले।
महिंद्रा की नवंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए जहां स्कॉर्पियो नंबर-1 कार बनकर सामने आई। तो दूसरी तरफ, मराजो एक बार फिर कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। इस कार को पिछले महीने सिर्फ 47 ग्राहक ही मिले। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी इसकी सेल्स के आंकड़े ऐसे ही रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी इसका स्टॉक खत्म करने के लिए कई शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपए से लेकर 16.38 लाख रुपए तक हैं।






महिंद्रा ने इस महीने अपनी 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। खास बात ये कि ग्राहकों को ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14 - 20.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हर महीने औसतन 30 यूनिट बिकीं
मराजो की इस साल हुई अब तक की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 0 यूनिट, फरवरी में इसकी 17 यूनिट, मार्च में इसकी 10 यूनिट, अप्रैल में इसकी 6 यूनिट, मई में इसकी 4 यूनिट, जून में इसकी 17 यूनिट, जुलाई में इसकी 176 यूनिट, अगस्त में इसकी 46 यूनिट, सितंबर में इसकी 3 यूनिट, अक्टूबर में इसकी 2 यूनिट और नवंबर में इसकी 47 यूनिट बिकीं। इस तरह, इसकी टोटल 281 यूनिट बिकीं। यानी इसकी मंथली औसत सेल्स करीब 30 यूनिट की रही।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेंट्रल AC और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




