Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Marazzo Sold Only 2 Unit In October 2025
ये है महिंद्रा की सबसे कम बिकने वाली कार, अक्टूबर में इसे सिर्फ 2 ग्राहक मिले; इस महीने ₹4.25 लाख की छूट

ये है महिंद्रा की सबसे कम बिकने वाली कार, अक्टूबर में इसे सिर्फ 2 ग्राहक मिले; इस महीने ₹4.25 लाख की छूट

संक्षेप:

महिंद्रा ने इस महीने अपनी 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। खास बात ये कि ग्राहकों को ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है।

Nov 13, 2025 03:59 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा की नवंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए जहां स्कॉर्पियो नंबर-1 कार बनकर सामने आई। तो दूसरी तरफ, मराजो एक बार फिर कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। इस कार को पिछले महीने सिर्फ 2 ग्राहक ही मिले। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी इसकी सेल्स के आंकड़े ऐसे ही रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी इसका स्टॉक खत्म करने के लिए कई शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपए से लेकर 16.38 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा ने इस महीने अपनी 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। खास बात ये कि ग्राहकों को ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.73 - 20.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 9 - 17.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.79 - 19.81 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.08 - 20.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:अपनी ही पंच, हैरियर, सफारी के साथ कर्व को भी 'खा गई' ये SUV, शान से बनी नंबर-1

हर महीने औसतन 31 यूनिट बिकीं
मराजो की इस साल हुई अब तक की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 0 यूनिट, फरवरी में इसकी 17 यूनिट, मार्च में इसकी 10 यूनिट, अप्रैल में इसकी 6 यूनिट, मई में इसकी 4 यूनिट, जून में इसकी 17 यूनिट, जुलाई में इसकी 176 यूनिट, अगस्त में इसकी 46 यूनिट, सितंबर में इसकी 3 यूनिट और नवंबर में इसकी 2 यूनिट बिकीं। इस तरह, इसकी टोटल 281 यूनिट बिकीं। यानी इसकी मंथली औसत सेल्स करीब 31 यूनिट की रही।

ये भी पढ़ें:हुंडई ग्रैंड i10 निओस डिस्काउंट नवंबर 2025 डिस्काउंट टाइप डिस्काउंट हुंडई ग्र

मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेंट्रल AC और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।