Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Marazzo sold 252 units in H1 FY2026, growth up to 227pc, check all details
लग रहा था बंद हो जाएगी ये 7-सीटर कार, लेकिन इसने की दमदार वापसी, बिक्री में 227% की भारी उछाल

लग रहा था बंद हो जाएगी ये 7-सीटर कार, लेकिन इसने की दमदार वापसी, बिक्री में 227% की भारी उछाल

संक्षेप:

घटती बिक्री को देखते हुए कुछ महीने पहले लग रहा था कि महिंद्रा अपनी एमपीवी मराजो को बंद न कर दे, लेकिन इस कार ने सबको चौंका दिया। इस कार ने H1 FY2026 (अप्रैल-सितंबर 2025) में 227% की जबरदस्त उछाल हासिल की है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sun, 26 Oct 2025 05:26 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में स्कॉर्पियो (Scorpio), थार (Thar) और XUV700 जैसी धांसू SUV गाड़ियां आती हैं। इन एसयूवी के बीच महिंद्रा की एकमात्र MPV (मल्टी-पर्पस व्हीकल) मराजो (Marazzo) है। लंबे समय से कम बिक्री के कारण संघर्ष कर रही इस MPV ने H1 FY2026 (अप्रैल-सितंबर 2025) में एक ऐसा चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया है, जिस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बस 7 दिन ही बाकी... मारुति की 3 कारों पर ₹1.80 लाख तक बचाने का मौका

बिक्री में 227% का जबरदस्त उछाल

आमतौर पर कम बिक्री के कारण सुर्खियों में रहने वाली महिंद्रा मराजो ने फाइनेंशियल इयर 2026 की पहली छमाही में अपनी बिक्री में 227% की अविश्वसनीय वृद्धि (YoY) दर्ज की है। मराजो की बिक्री (H1 FY2026) 252 यूनिट्स रही, जो H1 FY2025 में 77 यूनिट थी। यह पिछले टाइम पीरियड की तुलना में 227% की YoY वृद्धि है।

हालांकि, यह वृद्धि पिछले साल की बहुत कम बिक्री (77 यूनिट्स) के आधार पर हुई है, लेकिन 252 यूनिट्स की बिक्री ने इसे टॉप 10 MPV की लिस्ट में जगह दिला दी है, जहां यह 10वें पायदान पर काबिज है। यह दिखाता है कि मराज़ो, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में अक्सर नजरअंदाज हो जाती थी, अब फिर से खरीदारों का ध्यान खींच रही है।

इस अचानक उछाल के पीछे की कहानी

महिंद्रा मराजो में 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है, अपनी बेहतरीन राइड कम्फर्ट, क्वॉलिटी इंटीरियर्स और 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। यह मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस के बीच एक अनोखी जगह बनाने की कोशिश करती है।

तेज वृद्धि के संभावित कारण

कम बिक्री आधार (Low Base Effect)

227% की वृद्धि का सबसे बड़ा कारण पिछले साल की निराशाजनक बिक्री (77 यूनिट्स) है। कम आधार होने पर मामूली बढ़ोतरी भी प्रतिशत में बहुत बड़ी दिखती है।

डीलरशिप स्तर पर स्टॉक क्लियरेंस (Stock Clearance)

इस बात की बहुत संभावना है कि महिंद्रा अपने डीलरों के पास पड़े मराजो के पुराने स्टॉक को त्योहारी सीजन से पहले आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर के साथ तेजी से बेच रही हो।

ये भी पढ़ें:बस 7 दिन ही बाकी... मारुति की 3 कारों पर ₹1.80 लाख तक बचाने का मौका

GST 2.0 का बेनिफिट

MPV सेगमेंट में टैक्स कटौती से जो उत्साह आया है, उसका फायदा कम लोकप्रिय मॉडलों को भी कुछ हद तक मिल सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।