अर्टिगा को टक्कर देने वाली ये 7-सीटर हो गई सस्ती, जुलाई खत्म होने तक इतने रुपए का डिस्काउंट मिलेगा
कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 35,000 रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। ग्राहकों को ये फायदा 15,000 रुपए के एक्सचेंज या 35,000 रुपए के स्क्रैपेज बोनस के तौर पर मिलेगा।

महिंद्रा ने जुलाई 2026 के अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 35,000 रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। ग्राहकों को ये फायदा 15,000 रुपए के एक्सचेंज या 35,000 रुपए के स्क्रैपेज बोनस के तौर पर मिलेगा। इस MPV पर कोई एक्स्ट्रा कैश या एक्सेसरी ऑफर नहीं मिल रहा है, इसलिए इस पर मैक्सिमम बचत 35,000 रुपए तक सीमित है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपए से लेकर 16.38 लाख रुपए तक हैं। बाजार में इसका मुकाबला, मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस, टोयोटा इनोवा जैसे मॉडल से होता है।
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा मराजो के डिजाइन की बात करें तो इसमें शार्क से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है, जैसे XUV500 में चीता से इंस्पायर्ड है। कार का ए-पिलर थोड़ा लंबा है। इसके अलावा कार में शार्क की पूंछ से इंस्पायर्ड LED टेललाइट्स दिए गए हैं। कार में शार्क-फिन एंटिना दिया गया है। यह डायमंड कट-एलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर लेंस हैडलैंप्स और LED DRLs मिलते हैं। इसमें डैशबोर्ड में डुअल-टोन ग्लोस ब्लैक और गहरे येलो कलर का फिनिश दिया है। कार की सीट्स अपहोलस्ट्री गहरे येलो कलर के लैदर और प्रीमियम टच मॉडल से साथ है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.11 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख
Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख
यह मॉडल फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-पॉड इंस्ट्रूमेंट सिस्टम के साथ मल्टी-फंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले (MID) यूनिट और एक 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, जो कि 1.2GB से 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मराजो में 7 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड एयर वेंट सिस्टम दिया है जो कि सेकंड और थर्ड रो को बेहतर ठंडा कर सकती है।
फीचर की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और महिंद्रा टेलेमैटिक्स सिस्टम दिया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल USB और AUX कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें ABS, EBD, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर के साथ फ्रंट में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड रखे हैं, जो कि सभी वैरिएंट में मिलेंगे। इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


