महिंद्रा की सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर, जनवरी में नहीं खुला खाता; अब कंपनी दे रही ₹4.25 लाख का डिस्काउंट

Mar 07, 2026 08:40 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा ने मार्च 2026 के अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है।

महिंद्रा की सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर, जनवरी में नहीं खुला खाता; अब कंपनी दे रही ₹4.25 लाख का डिस्काउंट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा ने मार्च 2026 के अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी सबसे कम बिकने वाली 7-सीटर मराजो MPV पर सबसे शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने मराजो को खरीदने पर 4.25 लाख रुपए का बेनिफिट मिलने वाला है। खास बात ये कि ग्राहकों को ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट के तौर पर दिया जा रहा है। बता दें कि मराजो कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार भी है। वहीं, जनवरी 2026 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.06 लाख रुपए से लेकर 16.38 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बीते साल हर महीने औसतन 34 यूनिट बिकीं
मराजो की इस साल हुई अब तक की सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 0 यूनिट, फरवरी में इसकी 17 यूनिट, मार्च में इसकी 10 यूनिट, अप्रैल में इसकी 6 यूनिट, मई में इसकी 4 यूनिट, जून में इसकी 17 यूनिट, जुलाई में इसकी 176 यूनिट, अगस्त में इसकी 46 यूनिट, सितंबर में इसकी 3 यूनिट, अक्टूबर में इसकी 2 यूनिट, नवंबर में इसकी 47 यूनिट और दिसंबर में इसकी 80 यूनिट बिकीं बिकीं। इस तरह, इसकी टोटल 408 यूनिट बिकीं। यानी इसकी मंथली औसत सेल्स करीब 34 यूनिट की रही। हालांकि, इस साल की शुरुआती इसकी जनवरी 2026 में 00 यूनिट के साथ हुई।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 12.98 - 16.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा मराजो के डिजाइन की बात करें तो इसमें शार्क से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है, जैसे XUV500 में चीता से इंस्पायर्ड है। कार का ए-पिलर थोड़ा लंबा है। इसके अलावा कार में शार्क की पूंछ से इंस्पायर्ड LED टेललाइट्स दिए गए हैं। कार में शार्क-फिन एंटिना दिया गया है। यह डायमंड कट-एलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर लेंस हैडलैंप्स और LED DRLs मिलते हैं। इसमें डैशबोर्ड में डुअल-टोन ग्लोस ब्लैक और गहरे येलो कलर का फिनिश दिया है। कार की सीट्स अपहोलस्ट्री गहरे येलो कलर के लैदर और प्रीमियम टच मॉडल से साथ है।

यह मॉडल फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-पॉड इंस्ट्रूमेंट सिस्टम के साथ मल्टी-फंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले (MID) यूनिट और एक 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, जो कि 1.2GB से 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मराजो में 7 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड एयर वेंट सिस्टम दिया है जो कि सेकंड और थर्ड रो को बेहतर ठंडा कर सकती है।

फीचर की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और महिंद्रा टेलेमैटिक्स सिस्टम दिया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल USB और AUX कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें ABS, EBD, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर के साथ फ्रंट में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड रखे हैं, जो कि सभी वैरिएंट में मिलेंगे। इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।