ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई महिंद्रा की यह कार, मई में 0 यूनिट हुई बिक्री; अर्टिगा, इनोवा से होती है टक्कर
देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बीते महीने यानी मई, 2026 में ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की एकमात्र एमपीवी महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) को एक भी खरीददार नहीं मिले।

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बीते महीने यानी मई, 2026 में ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। बीते महीने महिंद्रा की धाकड़ एसयूवी स्कॉर्पियो ने करीब 16,000 यूनिट एसयूवी बेचकर बिक्री में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। इसके अलावा, महिंद्रा के दूसरे मॉडलों को भी इस दौरान खूब खरीदा गया। हालांकि, इसी दौरान महिंद्रा की एकमात्र एमपीवी मराजो को एक भी खरीददार नहीं मिले। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) को 4 खरीददार मिले थे। आइए जान लेते हैं महिंद्रा मराजो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख
Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
धांसू हैं एमपीवी के फीचर्स
महिंद्रा मराजो के फ्रंट ग्रिल से लेकर पीछे की टेललाइट्स तक में आपको वो शार्क वाला टच देखने को मिल जाएगा। फीचर्स के मामले में भी यह गाड़ी किसी से पीछे नहीं है। इसमें 7-इंच का बढ़िया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स और सबसे कमाल का रूफ-माउंटेड सराउंड कूलिंग एसी मिलता है। बता दें कि 7 और 8 सीटर ऑप्शंस के साथ आने वाली इस गाड़ी का केबिन इतना स्पेशियस है कि लंबी ट्रिप पर भी पूरा परिवार बड़े आराम से सफर कर सकता है।
दमदार है कार का पावरट्रेन
परफॉर्मेंस की बात करें तो मराजो में 1497cc का दमदार 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह 121bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इतनी बड़ी और भारी गाड़ी होने के बावजूद इसका माइलेज काफी शानदार है। कंपनी इसके लिए लगभग 17.3 किमी प्रति लीटर (kmpl) का माइलेज क्लेम करती है। वहीं, आम तौर पर रोजमर्रा के रास्तों पर यह आसानी से 15 से 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है।
सेफ्टी भी है दमदार
मराजो को ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में शानदार 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसका मतलब है कि इसकी बॉडी और बिल्ड क्वालिटी बेहद मजबूत है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD) और बच्चों की सुरक्षा के लिए आइसोफिक्स (ISOFIX) चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। मराजो का मुकाबला मार्केट में मारुति अर्टगा और टोयोटा इनोवा जैसी कारों से होता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14.06 लाख से लेकर टॉप मॉडल के लिए 16.38 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


