ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई महिंद्रा की ये कार, फरवरी में 0 यूनिट हुई बिक्री; अर्टिगा, इनोवा से होती है टक्कर

Mar 09, 2026 10:59 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा की पॉपुलर एमपीवी मराजो को बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में निराशा हाथ लगी। भारतीय मार्केट में महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) को बीते महीने कोई भी खरीददार नहीं मिले। 

ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई महिंद्रा की ये कार, फरवरी में 0 यूनिट हुई बिक्री; अर्टिगा, इनोवा से होती है टक्कर
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो ने करीब 15,000 यूनिट एसयूवी बेचकर टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हालांकि, इसी दौरान महिंद्रा की पॉपुलर एमपीवी मराजो को निराशा हाथ लगी। महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) को बीते महीने कोई भी खरीददार नहीं मिले। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2026 में मराजो को 17 लोगों ने खरीदा था। आइए जानते हैं महिंद्रा मराजो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 12.98 - 16.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है एमपीवी

एमपीवी के केबिन में ग्राहकों को ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.6-इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 2-एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। महिंद्रा मराजो की तुलना मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा से होता है। बता दें कि महिंद्रा मराजो को कंपनी ने साल 2018 में लॉन्च किया था।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा मराजो में ग्राहकों को 1.5-लीटर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है जो 120.96bhp की अधिकतम पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी महिंद्रा मराजो में ग्राहकों को 18 किलोमीटर से 22 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। महिंद्रा मराजो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.06 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 16.38 लाख रुपये तक जाती है।

आने वाली हैं महिंद्री की नई कारें

बता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में XEV 9S, XUV 7XO और XUV 3XO EV जैसी दमदार गाड़ियां लॉन्च की हैं। अब कंपनी अगले साल तक भारतीय बाजार में 4 से 5 नए मॉडल उतारने की प्लानिंग कर रही है। महिंद्रा के अपकमिंग पोर्टफोलियो में पेट्रोल-डीजल (ICE) इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक कारें (EV) भी शामिल हैं। इनमें नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, नई महिंद्रा थार और महिंद्रा विजन.एस जैसी एसयूवी शामिल हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।