महिंद्रा का मास्टरप्लान तैयार! Vision S से Scorpio N-Thar फेसलिफ्ट तक नए मॉडल लाइन में; जानिए कब होगी लॉन्च
महिंद्रा भारतीय एसयूवी मार्केट में आने वाले सालों में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ महीनों में स्कॉर्पियो N और थार 3-डोर के फेसलिफ्ट वर्जन शोरूम पहुंचेंगे।

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भारतीय एसयूवी मार्केट में आने वाले सालों में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ महीनों में स्कॉर्पियो N और थार 3-डोर के फेसलिफ्ट वर्जन शोरूम पहुंचेंगे। वहीं, 2027 से बिल्कुल नई जनरेशन की SUV भी लाइन में लगेंगी। इसके अलावा, स्कॉर्पियो-एन पर बेस्ड पिक-अप ट्रक भी अगले साल डेब्यू करने वाला है। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यानी आने वाले समय में महिंद्रा के शोरूम में नए मॉडल्स की भरमार देखने को मिलेगी।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Vision S सबसे पहले होगी लॉन्च
बता दें कि अगस्त 2025 में पेश की गई Vision कॉन्सेप्ट एसयूवी Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT कंपनी की भविष्य की स्ट्रेटजी की झलक देती हैं। ये सभी नई NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इनमें से Vision S सबसे पहले लॉन्च होने की संभावना है। दरअसल, इसके करीब-करीब प्रोडक्शन रेडी टेस्ट प्रोटोटाइप हाल ही में सड़कों पर देखे गए हैं। कंपनी के अनुसार, हाल ही में शुरू हुई 1,500 एकड़ में फैली नागपुर फैक्ट्री Vision S का बड़ा प्रोडक्शन हब बनेगी।
इस SUV की डिमांड सबसे ज्यादा
महिंद्रा ने यह भी बताया है कि उसकी कुल डिमांड का करीब 60 पर्सेंट हिस्सा 4-मीटर से लंबी SUV से आता है। जबकि 40 पर्सेंट ग्राहक कॉम्पैक्ट SUV को पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले मॉडल्स की प्लानिंग भी इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर की जा रही है। साथ ही, कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S की डिमांड बढ़ने के चलते प्रोडक्शन 3,000 से 5,000 यूनिट तक बढ़ाने की तैयारी में है। इससे साफ है कि महिंद्रा ICE के साथ-साथ EV सेगमेंट पर भी बराबर फोकस कर रही है।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
दूसरी तरफ, स्कॉर्पियो-N बेस्ड पिक-अप ट्रक को 2027 में मार्केट में उतारने की घोषणा हो चुकी है। इसका लगभग प्रोडक्शन-रेडी वर्जन हाल ही में भारत में देखा गया, जो डिजाइन के मामले में स्कॉर्पियो-एन से काफी मिलता-जुलता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पिक-अप पहले ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च होगी। जबकि भारत में इसकी एंट्री थोड़ी बाद में होगी। इसके अलावा, महिंद्रा 2028 से लेफ्ट-हैंड-ड्राइव (LHD) मॉडल्स का प्रोडक्शन भी शुरू करेगी, जो ज्यादातर नागपुर प्लांट से निकलेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


