पैसा रखिए तैयार, महिंद्रा लाने जा रही है 4 दमदार हाइब्रिड SUV, जान लीजिए डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाइब्रिड गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब देसी कंपनी महिंद्रा भी इस बहती गंगा में हाथ धोने को तैयार है। अब कंपनी अपनी धाकड़ SUV को हाइब्रिड अवतार में लाने की तगड़ी प्लानिंग कर रही है।

पैसा रखिए तैयार, महिंद्रा लाने जा रही है 4 दमदार हाइब्रिड SUV, जान लीजिए डिटेल्स

भारतीय कार मार्केट में हाइब्रिड गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब देसी कंपनी महिंद्रा भी इस बहती गंगा में हाथ धोने को तैयार है। महिंद्रा अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल के भरोसे नहीं बैठने वाली, बल्कि वह अपनी धाकड़ SUV को हाइब्रिड अवतार में लाने की तगड़ी प्लानिंग कर रही है। आसान भाषा में कहें तो महिंद्रा अब इलेक्ट्रिक की रेंज वाली टेंशन को खत्म करने के लिए हाइब्रिड का दांव खेलने जा रही है। इसकी शुरुआत जल्द ही कुछ सबसे चर्चित मॉडल्स के साथ होने वाली है। आइए जानते हैं ऐसी ही अपकमिंग 4 मोस्ट-अवेटेड मॉडल के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा XUV 7XO हाइब्रिड

इसी साल जनवरी में लॉन्च हुई XUV 7XO फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है। लेकिन अब कंपनी इसके 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' वर्जन पर काम कर रही है। इस टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक जुड़ा होता है। कम दूरी के लिए यह गाड़ी पूरी तरह बिजली पर चल सकेगी और जरूरत पड़ने पर इंजन का इस्तेमाल करेगी। टोयोटा की हाईराइडर और हाइक्रॉस की तरह ही यह गाड़ी भी जबरदस्त माइलेज देगी। उम्मीद है कि यह 2027 तक लॉन्च हो जाएगी।

महिंद्रा XEV 9e हाइब्रिड

महिंद्रा की लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e अब हाइब्रिड अवतार में भी नजर आएगी। इसे कंपनी के खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म 'INGLO' पर बनाया गया है, इसलिए इसमें 'सीरीज हाइब्रिड' तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसमें पहियों को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर ही करेगी। हालांकि, बैटरी को चार्ज करने के लिए एक छोटा पेट्रोल इंजन लगा होगा। इसे 'रेंज एक्सटेंडर' भी कहा जाता है। खबर है कि इस प्रोजेक्ट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और यह 2028 तक बाजार में आ सकती है।

महिंद्रा BE 6 हाइब्रिड

महिंद्रा की स्पोर्टी और स्टाइलिश दिखने वाली BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी हाइब्रिड इंजन मिलने जा रहा है। महिंद्रा XEV 9e की तरह ही इसमें भी सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। चूंकि इसे एक 'स्केटबोर्ड' इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इसलिए इसमें इंजन को सीधे पहियों से जोड़ना मुश्किल होता है। इसी वजह से महिंद्रा इसमें इंजन का इस्तेमाल सिर्फ बिजली बनाने के लिए करेगी।

महिंद्रा विजन S हाइब्रिड

पिछले साल महिंद्रा ने अपने नए 'NU_IQ' प्लेटफॉर्म के साथ विजन S कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने पेश किया था। यह एक रफ-एंड-टफ और मस्कुलर एसयूवी होने वाली है। कंपनी इसे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के साथ-साथ 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' ऑप्शन में भी पेश करेगी। नया NU_IQ प्लेटफॉर्म काफी वर्सेटाइल है। इसे खास तौर पर अलग-अलग तरह के इंजनों को फिट करने के लिए ही बनाया गया है। विजन S का हाइब्रिड मॉडल उन लोगों के लिए बेहतरीन होगा जो ऑफ-रोडिंग और लंबी यात्रा के शौकीन हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।