महिंद्रा का महाप्लान! 2031 तक आ रही हैं 16 नई SUVs; देखें आने वाली गाड़ियों की लिस्ट
भारतीय मार्केट के लिए देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अगले 5 सालों का एक बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी साल 2031 तक मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 नए यूटिलिटी व्हीकल्स SUV लॉन्च करने की तैयारी में है।

भारतीय मार्केट के लिए देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अगले 5 सालों का एक बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी साल 2031 तक मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 नए यूटिलिटी व्हीकल्स SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बड़े पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट एसयूवी, धांसू ऑफ-रोडर्स, फैमिली कारें और खास तौर पर तैयार की गईं 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' कारें शामिल होंगी। बता दें कि पिछले दो सालों में कंपनी ने कई शानदार गाड़ियां मार्केट में उतारी हैं। हालांकि, अब शुरू होने वाला अगला फेज महिंद्रा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। आइए जानते हैं महिंद्रा के अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से।
बेबी स्कॉर्पियो N का है इंतजार
इस मेगा प्लान के तहत सबसे पहले आने वाली गाड़ियों में विजन S पर बेस्ड एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल है। कार लवर्स के बीच इसे अभी से बेबी स्कॉर्पियो N कहा जा रहा है। इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह नई एसयूवी साइज में एक्सयूवी 3XO से थोड़ी ऊपर होगी। इसका लुक काफी हद तक स्कॉर्पियो N जैसा ही दमदार होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे साल 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Thar E
₹ 25 लाख से शुरू
Mahindra S204
₹ 12 लाख से शुरू
Mahindra Ekuv100
₹ 8.25 - 10 लाख
Mahindra BE 09
₹ 22 - 27 लाख
Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
नई क्रॉसओवर पर भी चल रहा काम
कंपनी विजन X पर बेस्ड एक बिल्कुल नए क्रॉसओवर पर भी काम कर रही है। यह भविष्य में XUV 3XO की जगह ले सकता है। ये गाड़ियां महिंद्रा के नए 'NU_IQ' मोनोकॉक आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी। दूसरी ओर महिंद्रा का सबसे बड़ा फोकस अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर है। साल 2027 में आने वाली 'BE.07' इस इलेक्ट्रिक रेंज की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप एसयूवी होगी। इसमें बड़ा बैटरी पैक, शानदार ड्राइविंग रेंज और बेहद लग्जरी केबिन मिलेगा।
इलेक्ट्रिक थार पर भी काम
दूसरी ओर 'Rall-E' नाम की एक और इलेक्ट्रिक कार को लेकर मार्केट में काफी चर्चा है। यह कार BE 6 का ही एक ज्यादा रफ-एंड-टफ वर्जन होगी। इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, भारी-भरकम टायर्स और ऑफ-रोडिंग के लिए खास सस्पेंशन दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, महिंद्रा लवर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि कंपनी एक 'इलेक्ट्रिक थार' (Thar EV) पर भी काम कर रही है। इसका डिजाइन मौजूदा थार और विजन टी कॉन्सेप्ट का एक बेहद एडवांस रूप होगा।
थार का फेसलिफ्ट भी आएगा
नए मॉडल्स के साथ-साथ महिंद्रा अपनी पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों को भी नया रूप देने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी रेगुलर 3-डोर थार का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। इसमें 'थार रॉक्स' जैसे मॉडर्न फीचर्स और नया केबिन देखने को मिलेगा। इसके अलावा, देश की चहेती 'स्कॉर्पियो एन' के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम चल रहा है। इसे नए कॉस्मेटिक बदलावों और हाई-टेक फीचर्स के साथ अपग्रेड किया जाएगा। हालांकि, इसके दमदार इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


