Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Dominate Tata, Hyundai, Toyota In Diesel Car Sales FY2025
डीजल कारों में टाटा, हुंडई या टोयोटा नहीं, बल्कि इस कंपनी का एकतरफा दबदबा; ये MG या KIA भी नहीं

डीजल कारों में टाटा, हुंडई या टोयोटा नहीं, बल्कि इस कंपनी का एकतरफा दबदबा; ये MG या KIA भी नहीं

संक्षेप:

ये बात तो सभी जानते हैं कि पेट्रोल व्हीकल बेचने में मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मारुति डीजल कार नहीं बचेती। डीजल कारों की लिस्ट में महिंद्रा, हुंडई, किआ, टोयोटा, टाटा, एमजी के साथ दूसरी कंपनी भी शामिल हैं।

Dec 05, 2025 07:01 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के फोर-व्हीलर सेगमेंट में 5 तरह के व्हीकल मौजूद हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल शामिल हैं। आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल भी इसका हिस्सा बनेंगे। ये बात तो सभी जानते हैं कि पेट्रोल व्हीकल बेचने में मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मारुति डीजल कार नहीं बचेती। डीजल कारों की लिस्ट में महिंद्रा, हुंडई, किआ, टोयोटा, टाटा, एमजी के साथ दूसरी कंपनी भी शामिल हैं। डीजल सेगमेंट में जिस कंपनी का एक तरफा दबदबा है वो महिंद्रा है। दरअसल, महिंद्रा के पोर्टफोलियो में सभी SUVs मॉडल हैं। इन SUVs के डीजल मॉडल की बिक्री सबसे ज्यादा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
डीजल इंजन फोर-व्हीलर सेल्स FY2025
रैंककंपनीडीजल यूनिट
1महिंद्रा425,329
2हुंडई107,187
3किआ84,403
4टोयोटा79,156
5टाटा72,333
6MG4,935
7जीप3,951
टोटल777,303

फाइनेंशियल ईयर 2025 की बात करें तो महिंद्रा की डीजल फोर-व्हीलर्स की सेल दूसरी सभी कंपनियो को टोटल से भी जयादा रही। दरअसल, FY2025 में महिंद्रा ने 425,329 डीजल कार बेचीं। जबकि हुंडई ने 107,187 डीजल कार, किआ ने 84,403 डीजल कार, टोयोटा ने 79,156 डीजल कार, टाटा ने 72,333 डीजल कार, MG ने 4,935 डीजल कार और जीप ने 3,951 डीजल कार बेचीं। इस तरह डीजल सेगमेंट में कुल 777,303 फोर-व्हीलर बिके।

ये भी पढ़ें:पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बढ़िया मौका, पंच EV पर आया ₹1.60 लाख का डिस्काउंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट की शुरू हुई टेस्टिंग

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस SUV की डिमांड को ऐसा समझा जा सकता है कि पिछले कई सालों से ये हर महीने नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने में कामयाब रही है। ऐसे में कंपनी इसकी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए इसका एक नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, महिंद्रा ICE लाइनअप को भी रिफ्रेश करते हुए स्कॉर्पियो N का फेसलिफ्ट मॉडल प्लान कर रही है। चेन्नई में एक रैप्ड मॉडल के साथ इसे देखा गया है।

वैसे तो इसके डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में आगे और पीछे के हिस्से में बदलाव हो सकते हैं। नए एलॉय शायद 19 इंच के साइज़ के होंगे और इंटीरियर में ओवरहॉल हो सकता है। लेटेस्ट बॉर्न इलेक्ट्रिक्स के हिसाब से शायद इसमें आदर्श रूप से एक बदला हुआ इंफोटेनमेंट सेटअप मिल सकता है। XUV700 फेसलिफ्ट जैसा ट्राई-क्लस्टर भी इसमें देखने को मिल सकता है। नए अपहोल्स्ट्री मटीरियल शामिल होने चाहिए। आने वाले मॉडल में वही लैडर-फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:स्कॉर्पियो N खरीदने में मत करना जल्दबाजी, कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल ला रही

फीचर्स की बात करें तो, स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में शायद बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, बेहतर ऑडियो सिस्टम और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। मैकेनिकल तौर पर, स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल मोटर होंगे, जिन्हें 6MT/6AT (टॉर्क कन्वर्टर) सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। 4x4 वेरिएंट में भी छोटे-मोटे बदलाव होने चाहिए।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।