महिंद्रा बोलेरो हो गई महंगी, खरीदने से पहले देख लें एकदम नई कीमतें; नियो वैरिएंट भी लिस्ट में शामिल
कंपनी ने इसकी लाइनअप में शामिल सभी मॉडल बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस की कीमतें बढ़ाई हैं। यह बढ़ोतरी 26,500 रुपए तक है। नई कीमतें तुरंत प्राभाव से लागू भी कर दी गई हैं। कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और उसके संबंधित वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

महिंद्रा बोलेरो को खरीदने अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी लाइनअप में शामिल सभी मॉडल बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस की कीमतें बढ़ाई हैं। यह बढ़ोतरी 26,500 रुपए तक है। नई कीमतें तुरंत प्राभाव से लागू भी कर दी गई हैं। कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और उसके संबंधित वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।






महिंद्रा बोलेरो की कीमतों में बढ़ोतरी
महिंद्रा ऑटो ने मई 2026 के महीने के लिए बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन SUV की एक्स-शोरूम कीमतों में 26,500 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा 26,500 रुपए की बढ़ोतरी सबसे अफॉर्डेबल बोलेरो क्लासिक में हुई है। महिंद्रा बोलेरो क्लासिक चार वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें B4, B6, B6 (O) और B8 शामिल हैं। बेस B4 वैरिएंट की कीमत में 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, इसलिए इसकी बेस एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए पर लगभग वैसी ही बनी हुई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
B6 वैरिएंट की कीमत में 25,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि B6 (O) वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 26,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। टॉप-स्पेक B8 वैरिएंट की कीमत में 21,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बोलेरो क्लासिक की कीमतों की ऊपरी सीमा 9.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है। बोलेरो क्लासिक के चारों वैरिएंट में सिर्फ एक इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो कि 1.5-लीटर डीजल mHAWK 75 है और इसके साथ सिर्फ़ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
Neo और Neo Plus की कीमतों में बढ़ोतरी
बोलेरो Neo पांच वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें N4, N8, N10 (R), N11 और N10 (O) शामिल हैं। बोलेर Neo के साथ, महिंद्रा ने कीमतों में 15,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बेस N4 वैरिएंट पर की गई है। जैसे-जैसे ऊपर के वैरिएंट पर जाते हैं, N8 की कीमत में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी होती है, जबकि बाकी तीन वैरिएंट के लिए यह बढ़ोतरी 5,000 रुपए है। Neo में mHAWK 100 1.5-लीटर डीजल इंजन और सिर्फ एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
बोलेरो का सबसे महंगा मॉडल, Neo Plus की कीमत में 9,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बोलेरो Neo Plus दो वैरिएंट में उपलब्ध है जिसमें P4 और P10 शामिल है। बेस P4 की कीमत में सबसे ज्यादा 9,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप-स्पेक P10 की कीमत में 4,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बोलेरो के बाकी दो मॉडलों के विपरीत, बोलेरो Neo Plus में एक बड़ा 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो स्कॉर्पियो क्लासिक में मिलने वाले इंजन की तरह ही ट्यून किया गया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


