महिंद्रा की इस SUV को 365 दिन में 1.10 लाख ग्राहक मिले, इस महीने मिल रहा इतने रुपए का डिस्काउंट

Apr 18, 2026 03:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

फाइनेंशियल ईयर 2026 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान इसकी 110,136 यूनिट बिकीं। इस तरह ये FY26 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 17वें नंबर पर रही। ऐसे में इस महीने यानी अप्रैल में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको कैश डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।

महिंद्रा की इस SUV को 365 दिन में 1.10 लाख ग्राहक मिले, इस महीने मिल रहा इतने रुपए का डिस्काउंट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा के पोर्टफिलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में बोलेरो दूसरे नंबर पर है। फाइनेंशियल ईयर 2026 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान इसकी 110,136 यूनिट बिकीं। इस तरह ये FY26 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 17वें नंबर पर रही। ऐसे में इस महीने यानी अप्रैल में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 25,000 रुपए कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बेनिफिट का फायदा भी मिलेगा। हालांकि, महिंद्रा की तरफ से मिलने वाले डिस्काउंट में ये सबसे कम है। कंपनी ये डिस्काउंट बोलेरो नियो पर दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.85 लाख रुपए से 10.49 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन का एक्सटीरियर और इंटीरियर
बोलेरो के बोल्ड एडिशन में हेडलाइट्स के ऊपर डार्क क्रोम फिनिश, फ्रंट ग्रिल, डोर हैंडल और रियर फेंडर के ऊपर 'वेंटिलेटर' के साथ-साथ बाहर की तरफ ब्लैक-आउट फॉग लाइट सराउंड और फ्रंट बंपर दिया गया है। इसमें एडिशन के नाम वाला बैज भी शामिल है। इंटीरियर में नई सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री है जो बेज हाइलाइट्स के साथ काले रंग में फिनिश की गई है। साथ ही, नए डोर सिल प्लेट और मैट भी हैं। बोल्ड एडिशन पैक बोलेरो के सभी तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, इसलिए इसमें 76hp, 1.5-लीटर डीजल इंजन और चुने गए वैरिएंट पर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ फीचर्स और सेफ्टी किट की एक ही लिस्ट है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.69 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 7.99 - 9.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu D-Max

Isuzu D-Max

₹ 10.55 - 11.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

महिंद्रा बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन का एक्सटीरियर और इंटीरियर
बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में हेडलाइट्स के ऊपर, नोज और डोर हैंडल पर डार्क क्रोम एलिमेंट्स के साथ-साथ ब्लैक-आउट रूफ रेल्स, फ्रंट फॉग लाइट सराउंड्स, व्हील आर्च और डोर क्लैडिंग भी है। इसके केबिन में नई ब्लैक सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री और नेक कुशन के साथ-साथ नए मैट भी हैं, लेकिन बोल्ड एडिशन और स्टैंडर्ड बोलेरो नियो के बीच सबसे बड़ा अंतर रियर कैमरा का जोड़ा जाना है। अन्य फीचर्स और सेफ्टी किट रेंज-टॉपिंग N10 और N10 (O) वैरिएंट जैसे ही हैं, जैसे कि 100hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।

महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
न्यू महिंद्रा बोलेरो निओ में रूफ स्की-रैक, न्यू फॉग लाइट, एंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड मिलते हैं। केबिन को डुअल-टोन लैदर सीट के रूप में भी अपग्रेड किया गया है। ड्राइवर सीट के लिए इसमें हाइट एडजेस्टमेंट मिलता है। सेंटर कंसोल में सिल्वर इन्सर्ट हैं, जबकि पहली और सेकेंड रो के पैसेंजर्स के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है।

इसके इंटीरियर की बात कें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस यूनिट में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो नहीं मिलता है। यह एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ आता है। स्मार्ट स्टोरेज स्पेस विकल्प के रूप में ड्राइवर की सीट के नीचे एक अंडर सीट स्टोरेज ट्रे भी है। सब 4-मीटर SUV पीछे की ओर साइड-फेसिंग जंप सीटों के साथ 7-सीटर ऑप्शन है।

इस SUV में कोई मैकेनिकल चेंजेस देखने को नहीं मिलते हैं। इस मॉडल में 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन मिलता है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पावर लेना जारी रखता है। सेफ्टी के लिए इसमें तीन-रो वाली SUV में ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर भी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।