Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra bolero is now up to rs 2-56 lakh cheaper including gst and additional benefits
खुशखबरी: GST घटते ही ₹2.56 लाख तक सस्ती हो गई महिंद्रा की ये SUV; नई कीमत ₹8.79 लाख से शुरू

खुशखबरी: GST घटते ही ₹2.56 लाख तक सस्ती हो गई महिंद्रा की ये SUV; नई कीमत ₹8.79 लाख से शुरू

संक्षेप:

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो के खरीदारों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि जीएसटी कट और एडिशनल बेनिफिट्स को मिलाकर महिंद्रा बोलेरो 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है।

Sep 20, 2025 11:38 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो के खरीदारों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि जीएसटी कट और एडिशनल बेनिफिट्स को मिलाकर महिंद्रा बोलेरो 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। इनमें कंपनी को ओर से 1.27 लाख रुपये की जीएसटी छूट के अलावा 1.29 लाख रुपये तक का एडिशनल बेनिफिट्स शामिल है। इस बेनिफिट्स के बाद महिंद्रा बोलेरो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये हो गई है। यानी अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और रफ-टफ डिजाइन के लिए मशहूर बोलेरो अब पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो हमेशा से ही अपनी दमदार और रफ-टफ पहचान के लिए जानी जाती है। साथ ही इसमें मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स, आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स और मजबूत व्हील कैप्स मिलते हैं जो बोलेरो की रग्ड स्टाइल को और भी निखारते हैं। एसयूवी के केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, म्यूजिक सिस्टम और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में डुअल-एयरबैग ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो बोलेरो में 1.5-लीटर mHAWK75 डीजल इंजन मिलता है जो करीब 75bhp की पावर और 210Nm का पीक टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है और लंबे समय से अपनी मजबूती और माइलेज के लिए मशहूर है। यही वजह है कि बोलेरो सालों से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है और आज भी SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।