ग्राहकों को पसंद आ रही महिंद्रा की गाड़ियां, एक साल में 344% बढ़ा रेवेन्यू, टाटा छूटा पीछे
महिंद्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स को रेवेन्यू में पीछे छोड़े हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक वीइकल सेल पिछले वर्ष के मुकाबले 344% बढ़ी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने FY2026 ने ताबड़तोड़ सेल की है। हम बात कर रहे हैं कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स को रेवेन्यू में पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है। कंपनी ने यह शानदार मुकाम नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च के दम पर हासिल किया है। हालांकि, सेल के मामले में टाटा मोटर्स 78,811 यूनिट्स की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे आगे। इसके बाद दूसरे नंबर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (53,089 यूनिट्स) औ तीसरे नंबर पर महिंद्रा (42,721 यूनिट्स) रहा।
महिंद्रा की ईवी सेल में 344% की ग्रोथ
ऑटोमोटिव कंसल्टेंसी फर्म Jato Dynamics के डेटा के अनुसार महिंद्रा की इलेक्ट्रिक वीइकल सेल पिछले वर्ष के मुकाबले 344% बढ़कर 15,089 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, टाटा मोटर्स की सेल इसी टाइम पीरियड में 72.6% बढ़कर 14,995 करोड़ रुपये पहुंच गई। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर की बात करें, तो यह 10194 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ तीसरे स्थान पर रहा। महिंद्रा लगातार 10 क्वॉर्टर्स (तिमाहियों) से एसयूवी सेगमेंट (ICE) में नंबर 1 बना हुआ है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mean Metal Motors Azani
₹ 88 - 90 लाख
Mahindra S204
₹ 12 लाख से शुरू
Mahindra Ekuv100
₹ 8.25 - 10 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख
Mahindra BE 09
₹ 22 - 27 लाख
84% बढ़ा इलेक्ट्रिक कारों का रेजिस्ट्रेशन
31 मार्च, 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में लगभग 200,000 इलेक्ट्रिक कारों का रेजिस्ट्रेशन हुआ, जो FY2025 में सेल की गई 109,000 इलेक्ट्रिक वीइकल्स के मुकाबले 84% ज्यादा है। S&P Global Mobility के इंडिया सब-कॉन्टिनेंट (भारतीय उपमहाद्वीप) में लाइट वीकल प्रोडक्शन फोरकास्टिंग के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव वंगाल ने ईटी को बताया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनियों में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की सेल में बढ़ोतरी मारुति सुजुकी ई-विटारा, महिंद्रा XEV 9s और टाटा पंच ईवी जैसे हाल ही में लॉन्च किए गए मॉडल्स के कारण हुई है और ये मॉडल पिछले साल मार्च में उपलब्ध नहीं थे।
नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की हिस्सेदारी अभी लगभग 4%
वंगाल ने आगे कहा, 'आने वाले साल में लॉन्च होने वाले नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स की लॉन्चिंग के साथ ईवी की पहुंच और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में किसी भी लंबे समय तक चलने वाले टकराव और इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता से इलेक्ट्रिक वीइकल्स को अपनाने की सोच में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है क्योंकि कन्ज्यूमर अब इलेक्ट्रिक वीइकल्स को एक बेहतर ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं।' भारत में नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की हिस्सेदारी अभी लगभग 4% है।
बताते चलें कि आने वाले महीनों में महिंद्रा अपनी कई नई इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लाने वाला है। इनमें महिंद्रा विजन एस ईवी के साथ BE 07 भी शामिल है। इसी तरह टाटा भी अपनी सिएरा ईवी और सफारी ईवी के साथ अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने वाला है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


