Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra be 6 special edition teaser released ahead of launch
लॉन्च से पहले जारी हुआ महिंद्रा BE 6 के स्पेशल एडिशन का टीजर, जल्द होगी मार्केट में एंट्री; जानिए खासियत

लॉन्च से पहले जारी हुआ महिंद्रा BE 6 के स्पेशल एडिशन का टीजर, जल्द होगी मार्केट में एंट्री; जानिए खासियत

संक्षेप:

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के नए स्पेशल एडिशन का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे 26 नवंबर, 2025 को लॉन्च कर सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एडिशन महिंद्रा के ‘Scream Electric’ कैम्पेन से जुड़ा होगा।

Nov 23, 2025 12:11 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के नए स्पेशल एडिशन का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे 26 नवंबर, 2025 को लॉन्च कर सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एडिशन महिंद्रा के ‘Scream Electric’ कैम्पेन से जुड़ा होगा और इसमें Formula E से प्रेरित ग्राफिक्स और स्पोर्टी डिकॉल्स देखने को मिल सकते हैं। इस नए वर्जन के साथ BE 6 की रेंज और भी बढ़ जाएगी जो पहले लॉन्च हुई Batman Edition का विस्तार माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी

टीजर में फायरस्टॉर्म ऑरेंज कलर की BE 6 Electric Origin SUV दिखाई गई है जो शायद Pack Two ट्रिम में होगी। इस एडिशन में सामने की तरफ हल्के LED DRL आइब्रो यूनिट्स दिए गए हैं और हेडलैम्प्स थोड़े नीचे बैठाए गए हैं। ये बदलाव संकेत देते हैं कि नए एडिशन में रेडिजाइन्ड बंपर दिया जा सकता है जिससे यह स्टैण्डर्ड BE 6 से अलग दिखे। पीछे की तरफ भी लाइटबार को साफ-सुथरे डिजाइन में बदला गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City Hybrid

Honda City Hybrid

₹ 20.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.65 - 48.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

जल्द होगी लॉन्च

महिंद्रा इस एडिशन को फॉर्मूला एडिशन या रेसिंग एडिशन के रूप में पेश कर सकती है। कंपनी ने बंगलुरू में 26-27 नवंबर को आयोजित होने वाले Scream Electric इवेंट में इसे XEV 9S के साथ दिखाने का प्लान किया है। इवेंट में ऑडियंस को "Winning Formula" अनुभव कराने का वादा किया गया है, जिसमें इनवेशन, डिजाइन और परफॉर्मेंस का पूरा पैकेज पेश किया जाएगा।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

पावरट्रेन की बात करें तो नए वर्जन में पिछले मॉडल का रियर-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर बरकरार रह सकता है। ग्राहकों को एक बार फिर 59 kWh या 72 kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप की संभावना भी बनी हुई है। इस नए BE 6 एडिशन के साथ महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को और प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देने की कोशिश कर रही है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।