
महिंद्रा BE 6 पैक वन डीलरशिप पर पहुंचने लगी, जल्द शुरू होगी इसकी डिलीवरी; फुल चार्ज पर 683Km रेंज
महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक SUV में बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलता है। BE 6 पांच ट्रिम्स में मिलती है, जिसमें पैक वन, पैक वन अबव, पैक टू, पैक थ्री सेलेक्ट और पैक थ्री शामिल हैं। इसमें 59 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे मुकाबिक सिंगल चार्ज पर 557Km की रेंज देती है।
देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। उसकी BE 6 और XEV 9e लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। ऐसे में कंपनी इन कारों को लगातार नए वर्जन के साथ अपडेट भी कर रही है। अब कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कन्फर्म किया है कि उसने BE 6 पैक वन वैरिएंट पूरे भारत में डीलरशिप पर पहुंचना शुरू कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि कस्टमर को इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएगी।






महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक SUV में बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलता है। BE 6 पांच ट्रिम्स में मिलती है, जिसमें पैक वन, पैक वन अबव, पैक टू, पैक थ्री सेलेक्ट और पैक थ्री शामिल हैं। इसमें 59 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे मुकाबिक सिंगल चार्ज पर 557Km की रेंज देती है। इसके हायर ट्रिम्स में 79 kWh की बैटरी मिलती है, जो 286 bhp की रियर मोटर के साथ आती है। इसकी रेंज 683Km (MIDC) तक बढ़ जाती है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 18.90 लाख से 26.90 लाख रुपए तक हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| BE 6 पैक वन के फीचर्स की डिटेल |
| इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले 6-स्पीकर साउंड सिस्टम क्रूज कंट्रोल रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप |
| कौन से फीचर्स नहीं मिलेंगे |
| वेंटिलेटेड सीटें हेड-अप डिस्प्ले (HUD) डुअल-जोन ऑटो AC 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम NFC चाबी |
| BE 6 के सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट |
| 6 एयरबैग इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) रेन-सेंसिंग वाइपर 7 एयरबैग 360-डिग्री कैमरा फ्रंट पार्किंग सेंसर लेवल-2 ADAS |

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




