महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV पर जून में आया ₹2 लाख का डिस्काउंट, 683 km का है रेंज; जानिए डिटेल्स
महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार BE 6 पर जून, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा बीई 6 (Mahindra BE 6) पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार BE 6 पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान महिंद्रा बीई 6 (Mahindra BE 6) पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
महिंद्रा बीई 6 के डिजाइन की बात करें तो इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे यह हॉलीवुड की किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से सीधे सड़क पर आ गई हो। इसका कूपे जैसा ढलान वाला रूफलाइन, बेहद आक्रामक फ्रंट ग्रिल, सी-शेप की एलियन जैसी दिखने वाली एलईडी लाइट्स और बड़े अलॉय व्हील्स इसे रोड पर चलने वाली आम कारों से बिल्कुल अलग और बेहद मस्कुलर लुक देते हैं। इस गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस 207 मिमी है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से बिना नीचे छुए निकल जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
धांसू हैं ईवी के फीचर्स
महिंद्रा ने इसके केबिन को किसी एयरक्राफ्ट के कॉकपिट जैसा रूप दिया है। कार के अंदर बैठते ही आपको दो बड़ी स्क्रीन्स वाला सेटअप मिलता है, जो स्नैपड्रैगन के सबसे फास्ट प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें एक अनोखा हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी लग्जरी चीजें दी गई हैं। वहीं, केबिन में सेंटर कंसोल पर एक खास डिवाइडर दिया गया है जिससे स्पोर्टी और रेसिंग कार वाला फील आता है।
683 किमी का है रेंज
सेफ्टी के मामले में इसे भारत एनकैप (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके साथ ही इसमें लेवल 2+ एडास (ADAS), 6 से 7 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। रेंज की बात करें तो इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शंस मिलते हैं। पहला 59 kWh वाली छोटी बैटरी सिंगल चार्ज पर करीब 557 किलोमीटर और 79 kWh वाली बड़ी बैटरी तकरीबन 683 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है।
इतनी है ईवी की कीमत
यह कार इतनी तेज है कि महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। भारतीय मार्केट में महिंद्रा बीई 6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 18.90 लाख रुपये है। जबकि इसके सबसे महंगे टॉप वैरिएंट (बैटमैन एडिशन) के लिए 28.49 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर यह कार अपने लुक्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से पूरी तरह पैसा वसूल है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


