फुल चार्ज पर करीब 600 km दौड़ेगी महिंद्रा की यह SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च
देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' फैमिली के एक और नए मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' फैमिली के एक और नए मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार 'BE 07' को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पहली बार एक कांसेप्ट के रूप में पेश की गई यह गाड़ी अब प्रोडक्शन के बेहद करीब लग रही है। हालांकि, कार पूरी तरह से कवर था। इसके साइज और लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मार्केट में मौजूद कई बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।
BE 6 के ऊपर होगी पोजिशन
यह नई इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद BE 6 के ऊपर पोजिशन की जाएगी। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से साफ पता चलता है कि इसका साइज BE 6 से काफी बड़ा है। कंपनी ने इसे एक पारंपरिक SUV का डिजाइन दिया है। यह लुक उन ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस तो चाहते हैं। इसके सीधे और ऊंचे डिजाइन की वजह से रोड प्रेजेंस काफी शानदार होने वाली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra BE 09
₹ 22 - 27 लाख
Mahindra BE.05
₹ 12 - 16 लाख
Mahindra Ekuv100
₹ 8.25 - 10 लाख
Mahindra S204
₹ 12 लाख से शुरू
कुछ ऐसी दिखेगी ईवी
गाड़ी के फ्रंट लुक की बात करें तो भारी कैमफ्लाज के कारण डिटेल्स पूरी तरह साफ नहीं हैं। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें महिंद्रा की सिग्नेचर सी-शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स देखने को मिलेंगी। इसके ठीक नीचे हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। गाड़ी का फ्रंट बम्पर काफी मस्कुलर नजर आ रहा है, जिसमें नीचे की तरफ एयर इनटेक्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो इसमें फ्लश-फिटिंग पॉप-आउट डोर हैंडल्स और बड़े अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा गाड़ी में बिना फ्रेम वाले दरवाजे दिए गए हैं।
इंटीरियर भी होगा दमदार
कंपनी ने अभी तक इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि BE 07 में महिंद्रा का नया प्रीमियम ईवी केबिन थीम मिलेगा। इसके डैशबोर्ड पर कई बड़ी स्क्रीन्स देखने को मिल सकती हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक ग्लास रूफ और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी इसका हिस्सा होंगे।
600 किमी का मिलेगा रेंज
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी पैक को ऑप्शन मिल सकते हैं। gaadiwaadi के अनुसार, यह कार सिंगल चार्ज में करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। महिंद्रा BE 07 को अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 22 लाख रुपये से 28 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। मार्केट में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर ईवी से होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


