महिंद्रा ने 30 दिन में 1.15 लाख गाड़ियां बेच डालीं, 64000 से ज्यादा SUVs बिकीं; एक्सपोर्ट में 48% उछाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी ने सितंबर में घरेलू बाजार में 64,092 यूटिलिटी व्हीकल बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 56,233 यूनिट्स के मुकाबले 14% ज्यादा है। महिंद्रा की घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री में सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल ही शामिल थे।

Mahindra Auto September sales rise 15% to 1.15 lakh units
महिंद्रा ने 30 दिन में 1.15 लाख गाड़ियां बेच डालीं

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2026 सेल्स का डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की। महिंद्रा ने बीते महीने 30 दिन में डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट को मिलाकर 1.15 लाख गाड़ियां बेच डालीं। इस तरह, इसे साल-दर-साल के आधार पर 15% की ग्रोथ मिली। कंपनी की इस कुल बिक्री में SUVs के साथ 3.5 टन से कम वजन वाले हल्के कमर्शियल व्हीकल (LCV), थ्री-व्हीलर और एक्सपोर्ट की गई गाड़ियां शामिल हैं। चलिए कंपनी की कैटेगरी वाइज सेल्स को देखते हैं।

कंपनी ने सितंबर में घरेलू बाजार में 64,092 यूटिलिटी व्हीकल बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 56,233 यूनिट्स के मुकाबले 14% ज्यादा है। महिंद्रा की घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री में सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल ही शामिल थे। कंपनी ने इस महीने कोई कार या वैन नहीं बेची। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान घरेलू यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 20% बढ़कर 3.58 लाख यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.98 लाख यूनिट्स था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट वेलुसामी आर ने कहा, "सितंबर में SUV की बिक्री 14% की बढ़ोतरी के साथ 64,092 यूनिट्स रही और कुल व्हीकल बिक्री 1,14,874 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV के लॉन्च के बाद से 1 लाख बिलिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।" बता दें कि कंपनी को इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से ग्रोथ मिल रही है। वो टाटा मोटर्स के बाद सेगमेंट में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनकर सामने आई है।

कमर्शियल व्हीकल और 3W की बिक्री
सितंबर में महिंद्रा की घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री सालाना आधार पर 14% बढ़कर 30,420 यूनिट्स हो गई। 2 टन से कम वजन वाले LCV की बिक्री 19% बढ़कर 4,044 यूनिट्स हो गई, जबकि 2 टन से 3.5 टन वजन वाले LCV की बिक्री 13% बढ़कर 26,376 यूनिट्स हो गई। थ्री-व्हीलर की बिक्री (e3W समेत) सालाना आधार पर 26% बढ़कर 16,343 यूनिट्स हो गई। अप्रैल से सितंबर के दौरान थ्री-व्हीलर की बिक्री 53% बढ़कर 82,058 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 53,578 यूनिट्स था।

मंथली एक्सपोर्ट में हल्की गिरावट
हालांकि, कंपनी को मंथली एक्सपोर्ट के मामले में गिरावट का सामना करना पड़ा। महिंद्रा का कुल एक्सपोर्ट सितंबर में सालाना आधार पर 7% घटकर 4,019 गाड़ियां रह गया, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 4,320 यूनिट था। हालांकि, अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी कुल एक्सपोर्ट 48% बढ़कर 30,031 गाड़ियां हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 20,303 यूनिट था।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महिंद्रा ने 30 दिन में 1.15 लाख गाड़ियां बेच डालीं, 64000 से ज्यादा SUVs बिकीं