महिंद्रा की बड़ी तैयारी, ला रहा 16 नई गाड़ियां, लिस्ट में फेसलिफ्ट के साथ नए मॉडल भी

May 06, 2026 04:58 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा एक के बाद अपनी 16 नई कारें लॉन्च करने वाला है। इनमें 10 नई ICE कारों के साथ 6 नई EV होंगे। ये सभी वीइकल 2031 तक लॉन्च होंगे। यह कन्फर्म हो गया है कि ICE रेंज के लिए 10 नए नेमप्लेट और एक मिड-साइकिल प्रोडक्ट रिफ्रेश होगा।

महिंद्रा की बड़ी तैयारी, ला रहा 16 नई गाड़ियां, लिस्ट में फेसलिफ्ट के साथ नए मॉडल भी

कार मार्केट में महिंद्रा बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक के बाद अपनी 16 नई कारें लॉन्च करने वाला है। इनमें 10 नई ICE कारों के साथ 6 नई EV होंगे। ये सभी वीइकल 2031 तक लॉन्च होंगे। यह कन्फर्म हो गया है कि ICE रेंज के लिए 10 नए नेमप्लेट और एक मिड-साइकिल प्रोडक्ट रिफ्रेश होगा। जबकि, EV फैमिली में नए प्रोडक्ट और मिड-साइकिल रिफ्रेश दोनों शामिल होंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सबसे पहले आएगा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट

कंपनी अपनी स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट लाने वाली है। कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स को 15 अगस्त के इवेंट में लॉन्च कर सकती है। पिछले सालों में से महिंद्रा हर साल इस इवेंट में एक नया प्रोडक्ट या एक नई टेक्नोलॉजी को शोकेस करता है। साल के आखिर कंपनी थार का ला सकती है, जिसमें रॉक्स एसयूवी से मिलते-जुलते फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

आएगा विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन रेडी वर्जन

कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा बदलाव 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है, जब महिंद्रा अपने पहले NU_IQ प्रोडक्ट को शोकेस करेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन रेडी वर्जन होगा। इसे कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट दोनों वर्जन में शोकेस किया जाएगा। यह नेक्स्ट की स्कॉर्पियो रेंज का बेस बन सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो

आ सकता है बोलेरो और नियो का नेक्स्ट जेनरेशन

अगले चार सालों में, हमें विजन X, विजन टी और विजन एक्सटी के प्रोडक्शन रेडी वर्जन देखने को मिलेंगे। इनमें विजन एक्स और विजन टी के कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट वर्जन शामिल हो सकते हैं। जबकि, विजन एसएक्स स्कॉर्पियो एन पर बेस्ड पिकअप ट्रक का एक छोटा वेरिएंट हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बोलेरो और नियो का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन भी ला सकती है।

EV पोर्टफोलियो में भी होगा बदलाव

महिंद्रा की EV फैमिली के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल, कंपनी के पास BE6, XEV 9e और XEV 9S मॉडल हैं। 2027 की शुरुआत में इनमें XUV3XO EV भी शामिल हो जाएगी। इनके बाद Vision S और Vision X के EV वर्जन भी लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने पहले 2030 तक सात नए मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की थी, लेकिन अब कंपनी ने इस लिस्ट में से एक मॉडल कम कर दिया है। यह कदम ग्लोबल लेवल पर EV की मांग में गिरावट के कारण लिया गया हो सकता है।

इन सबमें सबसे आगे महिंद्रा का NU_IQ प्लेटफॉर्म होगा। इसका प्रोडक्शन 2027 में महिंद्रा के चाकन प्लांट में शुरू होगा। इसके बाद इसे 2028 में नागपुर की एक नई फैसिलिटी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह महिंद्रा का अब तक का सबसे बड़ा प्लांट होगा। इसमें RHD और LHD दोनों मार्केट्स के लिए ICE और EV का प्रोडक्शन करने की कैपेसिटी होगी, जो महिंद्रा के ऑटोमोटिव इतिहास में एक नई शुरुआत होगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।