Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra 7XO Biggest Mechanical Update in Davinci Dampers suspension, check details
गिलास से 1 बूंद नहीं गिरी! XUV 7XO की इस टेक्नोलॉजी ने सबको चौंकाया, कई लग्जरी कारों में भी नहीं ये फीचर; जानिए खासियत

गिलास से 1 बूंद नहीं गिरी! XUV 7XO की इस टेक्नोलॉजी ने सबको चौंकाया, कई लग्जरी कारों में भी नहीं ये फीचर; जानिए खासियत

संक्षेप:

महिंद्रा ने XUV 7XO में दाविंची डैम्पर्स (Davinci Dampers) सस्पेंशन सिस्टम जोड़ा है, जो महिंद्रा XUV 7XO का सबसे बड़ा अपडेट है। इस अपडेट ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस सिर्फ ज्यादा पावर से नहीं, बल्कि स्मार्ट इंजीनियरिंग से भी मिलता है। 

Jan 08, 2026 12:19 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

जब महिंद्रा (Mahindra) ने XUV 7XO (जो कि असल में XUV700 का फेसलिफ्ट है) लॉन्च की, तो ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि कंपनी इंजन की पावर और टॉर्क में इजाफा करेगी। लेकिन, महिंद्रा (Mahindra) ने सबको चौंकाते हुए इंजन में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बजाय कंपनी ने कार के एक बेहद अहम हिस्से (सस्पेंशन सिस्टम) पर काम किया। इससे XUV 7XO भारत की पहली महिंद्रा (Mahindra) SUV बन गई है, जिसमें नया Davinci Damper आधारित सस्पेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है। अगर आप आराम, कंट्रोल और प्रीमियम राइड क्वॉलिटी चाहते हैं, तो XUV 7XO का यह नया सस्पेंशन वाकई में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 14 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सस्पेंशन क्यों होता है इतना जरूरी?

किसी भी कार का राइड कम्फर्ट और हैंडलिंग पूरी तरह उसके सस्पेंशन पर निर्भर करता है। एक अच्छा सस्पेंशन सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि खराब सड़कों पर झटके कम महसूस हों और हाई-स्पीड पर कार स्थिर रहे। मोड़ लेते समय बॉडी रोल कम हो। इसके अलावा केबिन में शोर और वाइब्रेशन कम पहुंचे। इस पूरे सिस्टम में डैम्पर्स (Shock Absorbers) की भूमिका सबसे अहम होती है।

डैंपर (Damper) कैसे काम करता है?

डैम्पर के अंदर एक पिस्टन और हाइड्रोलिक ऑयल होता है। जब कार किसी गड्ढे या स्पीड ब्रेकर से गुजरती है, जो पिस्टन ऊपर-नीचे चलता है और ऑयल छोटे-छोटे वाल्व्स से होकर गुजरता है। मेटल की पतली प्लेट्स (जिन्हें shims कहते हैं) ऑयल के फ्लो को कंट्रोल करती हैं, यही प्रक्रिया झटकों को सोखकर केबिन तक पहुंचने से रोकती है।

फ्रिक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग (FDD) क्या होता है?

फ्रिक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग (Frequency Dependent Damping -FDD) एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें डैम्पर सड़क की स्थिति के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है। लो-स्पीड (खराब सड़क) पर सॉफ्ट और आरामदायक राइड और हाई-स्पीड (हाईवे) पर सख्त और कंट्रोल्ड राइड ऑफर करता है। ये XUV700 में पहले से ही यह टेक्नोलॉजी दी जाती थी।

दाविंची डैम्पर्स क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो दाविंची डैम्पर्स (Davinci Dampers) FDD का एडवांस्ड वर्जन हैं, लेकिन ये सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है।

इनमें क्या अलग है?

इसमें रेगुलर FSD में गोल (circular) शिम स्टैक होता है। दाविंची डैम्पर्स (Davinci Dampers) में अलग-अलग शेप की स्टैगर्ड मेट प्लेट (staggered metal plates) दी गई हैं। इससे राइड कंफर्ट और कंट्रोल को अलग-अलग ट्यून किया जा सकता है।

इसका फायदा क्या होता है?

इसके बेनिफिट की बात करें तो ये कम स्पीड पर कम डैम्पिंग फोर्स के साथ ज्यादा आरामदायक और सॉफ्ट राइड देता है। ये ज्यादा स्पीड पर ज्यादा डैम्पिंग, बेहतर स्टेबिलिटी और हैंडलिंग ऑफर करता है। NVH (Noise, Vibration, Harshness) भी पहले से बेहतर हो जाता है, यानी शहर में आराम और हाईवे पर कंट्रोल दोनों का परफेक्ट बैलेंस मिलता है।

महिंद्रा XUV 7XO का सस्पेंशन सेटअप

XUV 7XO के फ्रंट में McPherson Struts सस्पेंशन सेटअप मिलता है। वहीं, इसके रियर में मल्टी-लिंक सस्पेंशन (Multi-link Suspension) मिलता है। इसमें हाइड्रोलिक बंप स्टॉप (Hydraulic Bump Stops) दिए गए हैं। ये हाइड्रोलिक बंप स्टॉप (hydraulic bump stops) तब काम आते हैं, जब कार पूरी तरह कंप्रेस (compress) या एक्सटेंड (extend) हो जाती है, जिससे केबिन में झटके कम पहुंचते हैं।

सेमी-एक्टिव-सस्पेंशन से सस्ता लेकिन असरदार

महिंद्रा (Mahindra) की इलेक्ट्रिक SUVs जैसे BE.6 में सेमी-एक्टिव-सस्पेंशन (semi-active suspension) दिया गया है, जो काफी महंगा होता है। दाविंची डैम्पर्स (Davinci Damper) आधारित सस्पेंशन पूरी तरह मैकेनिकल है। सेमी-एक्टिव (Semi-active) सिस्टम की तुलना में ये सिर्फ 25–30% लागत में तैयार हो जाता है। ये ज्यादा भरोसेमंद और मेंटेनेंस फ्रेंडली है। यही वजह है कि आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी महिंद्रा (Mahindra) की और गाड़ियों में भी देखने को मिलेगी।

महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO) का सबसे बड़ा अपडेट इंजन नहीं, बल्कि उसका सस्पेंशन सिस्टम है। Davinci Dampers ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस सिर्फ ज्यादा पावर से नहीं, बल्कि स्मार्ट इंजीनियरिंग से भी मिलता है। अगर आप आराम, कंट्रोल और प्रीमियम राइड क्वॉलिटी चाहते हैं, तो XUV 7XO का यह नया सस्पेंशन वाकई में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;