अब पुरानी गाड़ी रखना पड़ेगा भारी! सरकार ने दोगुना किया ग्रीन टैक्स, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
महाराष्ट्र सरकार ने बजट 2026 में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स दोगुना कर दिया है। साथ ही जो लोग अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करके नई गाड़ी खरीदेंगे उन्हें मोटर व्हीकल टैक्स में बड़ी छूट दी जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने 2026-27 के बजट में वाहन मालिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार ने बजट में दो बड़े कदम उठाए हैं। पहला, पुरानी और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स बढ़ा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, जो लोग अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करके नई गाड़ी खरीदेंगे, उन्हें टैक्स में खास छूट दी जाएगी।






सरकार का कहना है कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। खासकर बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां अभी भी सड़कों पर चल रही हैं, जिनसे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस फैसले से जहां एक तरफ प्रदूषण कम होगा, वहीं ऑटो सेक्टर को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Macan
₹ 96.05 लाख - 1.53 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin DB12
₹ 4.59 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG SL 55 Roadster
₹ 2.47 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin DB11
₹ 3.29 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स हुआ दोगुना
बजट में सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया है कि कुछ पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स दोगुना किया जाएगा। खासकर BS-4 या उससे पुराने एमिशन नॉर्म वाले प्राइवेट व्हीकल पर यह टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि ऐसी गाड़ियां ज्यादा धुआं और प्रदूषण फैलाती हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल को कम करना जरूरी है।
पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर मिलेगा फायदा
जहां एक तरफ सरकार ने टैक्स बढ़ाया है, वहीं दूसरी तरफ वाहन मालिकों को राहत भी दी है। अगर कोई व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करता है और उसके बदले नई गाड़ी खरीदता है, तो उसे मोटर व्हीकल टैक्स में छूट मिलेगी।
सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक
BS-4 या उससे ऊपर की गाड़ी स्क्रैप करने पर नई गाड़ी पर करीब 16% तक टैक्स छूट मिल सकती है। BS-3 या उससे पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर करीब 30% तक टैक्स में राहत मिल सकती है। यह छूट खासतौर पर लोगों को पुरानी गाड़ियां हटाने और नई गाड़ियां खरीदने के लिए प्रेरित या कहे सपोर्ट करने के लिए दी जा रही है।
सरकार का मकसद
सरकार का मकसद राज्य में प्रदूषण कम करना है। पुरानी गाड़ियां नई गाड़ियों की तुलना में ज्यादा धुआं छोड़ती हैं और ईंधन भी ज्यादा खर्च करती हैं। इसके कारण शहरों की हवा खराब होती जा रही है। सरकार चाहती है कि लोग नई तकनीक वाली गाड़ियां खरीदें, जिनसे प्रदूषण कम हो और सड़क सुरक्षा भी बेहतर हो सके। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर में भी नई गाड़ियों की सेल बढ़ने की उम्मीद है।
वाहन मालिकों पर क्या पड़ेगा असर
इस फैसले का असर दो तरह से देखने को मिलेगा। पहला, जिन लोगों के पास पुरानी गाड़ियां हैं, उन्हें ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। इससे उनकी मेंटेनेंस और वाहन चलाने की लागत बढ़ सकती है। दूसरा, जो लोग नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। अगर वे अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करते हैं तो टैक्स में अच्छी छूट मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


