जापान की कंपनी अमेरिका में बनाकर लाएगी कार और फिर अपने देश में बेचेगी, ऐसी क्या मजबूरी

Dec 19, 2025 11:42 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा एक बड़ा और दिलचस्प कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह साल 2026 से अमेरिका में बनी अपनी कुछ कारों को जापान में ही बेचेगी।

जापान की कंपनी अमेरिका में बनाकर लाएगी कार और फिर अपने देश में बेचेगी, ऐसी क्या मजबूरी

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा एक बड़ा और दिलचस्प कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह साल 2026 से अमेरिका में बनी अपनी कुछ कारों को जापान में ही बेचेगी। इस फैसले को सिर्फ बिजनेस स्ट्रैटेजी नहीं, बल्कि अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड रिश्तों को सुधारने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। खासकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौर में लगाए गए भारी टैरिफ के बाद टोयोटा का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ऐसा क्यों कर रही टोयोटा

टोयोटा के अनुसार, अमेरिका में तैयार की गई कैमरी सेडान, हाईलैंडर SUV और टुंड्रा पिक-अप ट्रक को 2026 से जापानी बाजार में उतारा जाएगा। ये गाड़ियां अमेरिका के केंटकी, इंडियाना और टेक्सास स्थित प्लांट्स में बनती हैं। कंपनी का कहना है कि इससे वह जापानी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर पाएगी और साथ ही जापान-अमेरिका ट्रेड रिलेशन को भी मजबूती मिलेगी। दरअसल, ट्रंप प्रशासन के दौरान जापान से अमेरिका आने वाली कारों और ऑटो पार्ट्स पर भारी टैरिफ लगाए गए थे जिससे जापानी कार कंपनियों पर दबाव बढ़ गया था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 18.66 - 25.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 15 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Land Cruiser

Toyota Land Cruiser

₹ 2.16 - 2.25 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Hilux

Toyota Hilux

₹ 28.02 - 35.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

गुडविल दिखाने की कोशिश में टोयोटा

टोयोटा पहले से ही अमेरिका को लेकर “गुडविल” दिखाने की कोशिश करती नजर आई है। नवंबर में कंपनी के चेयरमैन अकियो टोयोडा उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने जापान में हुए एक NASCAR प्रमोशनल इवेंट के दौरान लाल रंग की MAGA कैप पहनी और ट्रंप व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनकर मंच संभाला। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने हाल में एशिया की छोटी ‘केई कारों’ को अमेरिका में बेचने की बात भी कही है। ऐसे में आने वाले समय में दोनों देशों के बीच ऑटो सेक्टर में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रास्ता आसान नहीं होगा। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सीनियर ऑटो एनालिस्ट तात्सुओ योशिदा के मुताबिक, कैमरी, हाईलैंडर और टुंड्रा जैसी गाड़ियां जापानी मानकों के हिसाब से काफी बड़ी हैं। जापान की सड़के और पार्किंग स्पेस पहले से ही तंग हैं, जिससे बड़ी गाड़ियों की डिमांड सीमित रहती है। इसके अलावा, लेफ्ट-हैंड ड्राइव भी ज्यादातर जापानी ग्राहकों के लिए एक बड़ी रुकावट है। अगर भविष्य में राइट-हैंड ड्राइव वर्जन बनाए जाते हैं तो थोड़ी बहुत मांग बन सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;