Hindi Newsऑटो न्यूज़Made-in-India Suzuki Baleno scores 2-star rating in Latin NCAP after safety updates, check details
क्रैश टेस्ट में खुली पोल! सेफ्टी में इस मारुति कार को मिले सिर्फ 2-स्टार, फीचर अपडेट के बाद भी बुरा हाल; देखें वीडियो

क्रैश टेस्ट में खुली पोल! सेफ्टी में इस मारुति कार को मिले सिर्फ 2-स्टार, फीचर अपडेट के बाद भी बुरा हाल; देखें वीडियो

संक्षेप:

सेफ्टी अपडेट्स के साथ मारति बलेनो (Baleno) अब पहले से ज्यादा सुरक्षित जरूर हुई है, लेकिन 5-स्टार रेटिंग की राह अभी भी थोड़ी दूर नजर आती है। लैटिन NCAP (Latin NCAP) के हालिया क्रैश टेस्ट में इसे 2-स्टार रेटिंग मिली है।

Dec 18, 2025 07:28 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में बनी मारुति बलेनो (Maruti Baleno) ने एक बार फिर अपनी सेफ्टी रेटिंग को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। लेटिन अमेरिका (Latin America) और कैरेबियन (Caribbean) के लिए काम करने वाली सेफ्टी एजेंसी लैटिन NCAP (Latin NCAP) ने 2025 के अपने आखिरी क्रैश टेस्ट में अपडेटेड बलेनो को सिर्फ 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। हालांकि, यह रेटिंग पुराने मॉडल के मुकाबले बेहतर है, जिसे पहले सिर्फ 1-स्टार मिला था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:आ गई नई 7-सीटर, मारुति अर्टिगा से भी एडवांस; ज्यादा स्पेस और माइलेज भी कमाल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6.87 - 10.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.47 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7.5 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सेफ्टी अपडेट का दिखा असर

सुजुकी (Suzuki) ने बलेनो (Baleno) की बेसिक सेफ्टी को मजबूत करते हुए अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं। पहले जहां कार में सिर्फ दो एयरबैग मिलते थे, वहीं अब साइड बॉडी और साइड कर्टन एयरबैग्स भी शामिल हैं। इन्हीं बदलावों का असर क्रैश टेस्ट के नतीजों में साफ नजर आया।

एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी स्कोर

लैटिन NCAP के मुताबिक बलेनो (Baleno) ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 35 में से 31.75 पॉइंट्स हासिल किए। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 32.08 पॉइंट्स मिले हैं।

फ्रंटल क्रैश टेस्ट में कार की बॉडी स्ट्रक्चर और फुटवेल को स्टेबल पाया गया। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों को संतोषजनक सुरक्षा मिली। बच्चों की सेफ्टी भी अच्छी रही, खासकर जब ISOFIX माउंट्स के साथ रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट्स का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए एयरबैग डी-एक्टिवेशन स्विच न होने से आगे की सीट पर चाइल्ड सीट लगाने में दिक्कत सामने आई।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा अभी भी कमजोर

पेडेस्ट्रेशन प्रोटेक्शन (Pedestrian Protection) और वलनेरेबल रोड यूजर्स (Vulnerable Road Users) कैटेगरी में बलेनो (Baleno) को 36 में से 23.17 पॉइंट्स (करीब 48.28%) मिले। हेड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन औसत रहा, लेकिन ऊपरी पैर (Upper Leg) की सुरक्षा कमजोर पाई गई।

वहीं, सेफ्टी असिस्ट (Safety Assist) में कार को 58.14% स्कोर मिला, जो बताता है कि ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स की अभी भी कमी है।

साइड इम्पैक्ट में बड़ा सुधार

नई साइड और कर्टन एयरबैग्स की वजह से साइड और साइड-पोल क्रैश टेस्ट में बलेनो (Baleno) की परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर रही। खासकर सिर और सीने की सुरक्षा में साफ सुधार देखने को मिला।

कुल मिलाकर क्या कहती है रिपोर्ट?

लैटिन NCAP (Latin NCAP) की रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेटेड सुजुकी बलेनो (Suzuki Baleno) ने सेफ्टी के मामले में स्पष्ट प्रगति की है, खासकर साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स के मोर्चे पर अभी भी सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।