
सिएरा का मिड वैरिएंट भी टॉप की तरह लग्जरी होगा, कंपनी ने टीजर में दिखाया; कलर्स से खत्म किया सस्पेंस
टाटा मोटर्स ने सिएरा के लोअर स्पेक वैरिएंट का नया टीजर जारी किया है। इसमें फुली लोडेड वर्जन के मुकाबले सिंपल केबिन लेआउट दिखाया गया है। टॉप स्पेक सिएरा में तीन अलग-अलग डिस्प्ले हैं, लेकिन यह नया टीजर मिड या एंट्री वैरिएंट में डुअल स्क्रीन अरेंजमेंट को कन्फर्म करता है।
टाटा मोटर्स ने सिएरा के लोअर स्पेक वैरिएंट का नया टीजर जारी किया है। इसमें फुली लोडेड वर्जन के मुकाबले सिंपल केबिन लेआउट दिखाया गया है। टॉप स्पेक सिएरा में तीन अलग-अलग डिस्प्ले हैं, लेकिन यह नया टीजर मिड या एंट्री वैरिएंट में डुअल स्क्रीन अरेंजमेंट को कन्फर्म करता है। इमेज में हल्के कलर में फिनिश किया गया एक क्लियर और हवादार डैशबोर्ड दिखाया गया है, जिसमें एक सिंगल वाइड फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट यूनिट है जो डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले से जुड़ा है। बता दें कि कंपनी इसे 25 नवंबर को लॉन्च करने वाली है।






सेंटर कंसोल में फिजिकल बटन के साथ एक रिवाइज्ड कंट्रोल स्टैक है, जो ज्यादा आसान फीचर सेट को दिखाते हैं। टच बेस्ड कंट्रोल वाला मिनिमलिस्ट स्टीयरिंग व्हील और लेयर्ड डैश डिजाइन हायर ट्रिम्स जैसा ही है, जिससे यह पक्का होता है कि ओवरऑल प्रीमियम फील बना रहे। ये टीजर इस बात को भी कन्फर्म करता है कि टाटा सिएरा वैरिएंट को सिर्फ एक्सटीरियर स्टाइलिंग और फीचर्स के हिसाब से ही नहीं, बल्कि इंटीरियर टेक्नोलॉजी पैकेज के हिसाब से भी अलग बनाए रखेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 17.73 - 30.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कलर्स से भी उठाया पर्दा
टाटा मोटर्स सिएरा SUV के कुछ कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने सिएरा के जो 6 कलर्स दिखाए हैं उसमें अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मिंटल ग्रे, मुन्नार मिस्ट और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। इनमें से अंडमान एडवेंचर और बंगाल रूज को सिएरा के पिछले टीजर में दिखाया गया था। खास बात यह है कि टाटा ने अभी तक सिएरा के लिए ब्लैक कलर ऑप्शन का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि सिएरा, टाटा के पोर्टफोलियो में कर्व और हैरियर के बीच में होगी।
सिएरा का इंटीरियर और फीचर्स
सिएरा के अंदर सबसे खास बात डैशबोर्ड पर तीन कनेक्टेड डिस्प्ले हैं, जो किसी भी टाटा व्हीकल में पहली बार है। इस सेटअप में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल टचस्क्रीन और को-पैसेंजर के लिए एक तीसरा डिस्प्ले शामिल है। यह फ्यूचरिस्टिक लेआउट केबिन को एक हाई-टेक, लक्जरी SUV जैसा लुक देता है जैसा पहले महिंद्रा XEV 9e में देखा है। स्क्रीन बड़ी और सिंगल ग्लास हाउसिंग के साथ इंटीग्रेटेड की गई है जो इसे एक साफ-सुथरा लुक देती है।
इंटीरियर में दिखने वाले अन्य फीचर्स में टेम्परेचर सेटिंग के लिए फिजिकल अप/डाउन कंट्रोल के साथ टच-आधारित HVAC कंट्रोल, टाटा लोगो (कैमो के नीचे छिपा हुआ) वाला एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। गियर लीवर एरिया को सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक इन्सर्ट के मिक्स से बड़े करीने से डिजाइन किया गया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है। बता दें कि इस कार को कंपनी नवंबर में लॉन्च कर सकती है।
टाटा सिएरा का एक्सपेक्टेड डिजाइन और फीचर्स
नई सिएरा का मॉडल बहुत ज्यादा अलग है, लेकिन इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और बॉक्सी सिल्हुट दिया गया, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। वहीं, नई सिएरा का लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था। इसके रैप-अराउंड रियर विंडो को शानदार टच देने के साथ ही अलग डिजाइन भी दिया गया है, जो भारतीय बाजार में आने वाली किसी भी कार में देखने के लिए नहीं मिलता है।
सिएरा में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, या फिर हैरियर वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन भी दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में क्वाड व्हील ड्राइव पेश किया है, जो नई हैरियर ईवी में देखने के लिए मिला है। यह फीचर सिएरा में भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें चार-स्पोक डिजाइन वाले स्टीयरिंग देखने के लिए मिल सकते है। टाटा की इस कार में ADAS फीचर्स देखने के लिए मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




