Amaze और Tigor से छोटी डिग्गी, फिर भी मारुति डिजायर निकली 'स्पेस किंग'! खरीदने से पहले देख लें यह टेस्ट

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पसंदीदा सेडान रही है। हालांकि, लेकिन अक्सर लोग इसके 382 लीटर के बूट स्पेस को लेकर दुविधा में रहते हैं कि क्या यह एक परिवार के लंबे सफर के लिए काफी है?

Amaze और Tigor से छोटी डिग्गी, फिर भी मारुति डिजायर निकली 'स्पेस किंग'! खरीदने से पहले देख लें यह टेस्ट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

नई कार खरीदते समय माइलेज और लुक के बाद 'बूट स्पेस' यानी डिग्गी की जगह सबसे बड़ा सवाल होती है। बता दें कि मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पसंदीदा सेडान रही है। हालांकि, लेकिन अक्सर लोग इसके 382 लीटर के बूट स्पेस को लेकर दुविधा में रहते हैं कि क्या यह एक परिवार के लंबे सफर के लिए काफी है? हाल ही में हुए एक 'रियल-वर्ल्ड' टेस्ट में इस कार को घर शिफ्ट करने जैसे कठिन काम में इस्तेमाल किया गया। इस टेस्ट का मकसद यह जानना था कि क्या कागजों पर दिखने वाला यह नंबर असल जिंदगी की जरूरतों पर खरा उतरता है या नहीं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6 - 8.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

प्रैक्टिकल टेस्ट के नतीजे

इस टेस्ट के दौरान जब डिजायर की डिग्गी में सामान भरने की कोशिश की गई, तो नतीजे काफी सकारात्मक रहे। इसमें तीन मीडियम साइज के सूटकेस और कुछ छोटे बैग्स बड़ी आसानी से फिट हो गए। हालांकि, इस सेगमेंट की दूसरी कारों जैसे होंडा अमेज (416 लीटर) और टाटा टिगोर (419 लीटर) के मुकाबले डिजायर का बूट स्पेस थोड़ा छोटा जरूर है। इसकी चौड़ाई और गहराई का सही इस्तेमाल इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है। बस एक छोटी कमी यह है कि इसकी डिग्गी का किनारा थोड़ा ऊंचा है, जिससे भारी सामान उठाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

केबिन स्पेस का स्मार्ट इस्तेमाल

टेस्ट में यह भी देखा गया कि अगर आपको टीवी, होम थिएटर या लैपटॉप जैसे नाजुक इलेक्ट्रॉनिक्स ले जाने हैं तो डिजायर का केबिन बहुत काम आता है। इसकी पिछली सीटों और फर्श पर इतनी जगह मिल जाती है कि आप सामान को सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं। वहीं, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो जैसे मॉडर्न फीचर्स सामान से लदी हुई कार को तंग गलियों में चलाने में काफी मदद करते हैं। यह कार साबित करती है कि कम जगह में भी बेहतर मैनेजमेंट कैसे किया जा सकता है।

कीमत भी बजट में

कुल मिलाकर देखें तो 6.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली मारुति डिजायर उन लोगों के लिए एक 'पैसा वसूल' ऑप्शन है जो बजट में लग्जरी और यूटिलिटी दोनों चाहते हैं। भले ही आंकड़ों में इसका बूट स्पेस सबसे बड़ा न हो, लेकिन एक औसत भारतीय परिवार की जरूरतों के लिए यह पूरी तरह पर्याप्त है। एचटी ऑटो के अनुसार, अगर आप भी अक्सर भारी सामान के साथ सफर करते हैं, तो डिजायर की बनावट आपको निराश नहीं करेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।