कहीं देर न हो जाए! मार्केट से गायब होने से पहले इन 10 धाकड़ डीजल SUV पर डालिए एक नजर
भारत की सड़कों पर कभी डीजल कारों का जलवा हुआ करता था। वहीं, आज के दौर में बढ़ते पॉल्यूशन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्रेज के कारण डीजल का ऑप्शन धीरे-धीरे सिमट रहा है।

भारत की सड़कों पर कभी डीजल कारों का जलवा हुआ करता था। वहीं, आज के दौर में बढ़ते पॉल्यूशन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्रेज के कारण डीजल का ऑप्शन धीरे-धीरे सिमट रहा है। हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अपनी लंबी यात्राओं और भारी-भरकम टॉर्क की जरूरतों के लिए डीजल एसयूवी को ही पहली पसंद मानते हैं। साल 2026 में भी भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी दमदार गाड़ियां हैं जिनमें अभी भी डीजल इंजन का ऑप्शन मिल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में मार्केट में मौजूद ढ़ेर सारी डीजल कारें बंद हो जाएंगी। आइए जानते हैं डीजल इंजन से लैस ऐसी ही 10 शानदार ऑप्शन के बारे में विस्तार से।






महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
स्कॉर्पियो-एन अपनी 2.2-लीटर डीजल इंजन की पावर के लिए जानी जाती है। इसका जबरदस्त टॉर्क और शानदार रोड प्रजेंस इसे उन लोगों के लिए पहली पसंद बनाता है जो हाईवे पर लंबी दूरी तय करना पसंद करते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टोयोटा फॉर्च्यूनर
प्रीमियम डीजल एसयूवी सेगमेंट में फॉर्च्यूनर आज भी बेताज बादशाह है। इसका 2.8-लीटर डीजल इंजन अपनी विश्वसनीयता (Reliability) के लिए मशहूर है, जो इसे सालों-साल चलने वाली एक बेहतरीन मशीन बनाता है।
टाटा सफारी
टाटा की सफारी अपनी मजबूती और स्पेस के लिए जानी जाती है। इसके थ्री-रो केबिन के साथ आने वाला डीजल इंजन इसे लंबी फैमिली ट्रिप्स के लिए आरामदायक और सुरक्षित बनाता है।
महिंद्रा बोलेरो
भारत की सबसे पुरानी और भरोसेमंद एसयूवी में से एक, बोलेरो आज भी अपने सरल डीजल इंजन पर टिकी है। रफ-एंड-टफ बनावट और कम रखरखाव के कारण यह ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में आज भी पहली पसंद बनी हुई है।
किआ सोनेट डीजल
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट उन गिनी-चुनी गाड़ियों में है जो अभी भी डीजल इंजन ऑफर करती हैं। यह मॉडर्न फीचर्स और डीजल की बेहतरीन माइलेज का एक परफेक्ट मिश्रण है।
हुंडई क्रेटा डीजल
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का डीजल वर्जन अपनी स्मूथनेस और माइलेज के लिए काफी पॉपुलर है। यह उन लोगों के लिए है जो परफॉरमेंस के साथ-साथ लग्जरी फीचर्स भी चाहते हैं।
महिंद्रा थार
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद थार में भी आपको डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन टॉर्क और हाईवे पर दमदार परफॉरमेंस देने में सक्षम है।
टाटा नेक्सन डीजल
जहां कई कंपनियां डीजल बंद कर रही हैं, वहीं टाटा नेक्सन अभी भी डीजल प्रेमियों के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आता है, जो शहरी और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए मुफीद है।
टोयोटा हीलक्स
यह पिकअप ट्रक अपनी भारी-भरकम क्षमता और रफ उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपको ऐसी गाड़ी चाहिए जो किसी भी रास्ते पर न रुके, तो हीलक्स का डीजल इंजन आपको कभी निराश नहीं करेगा।
महिंद्रा XUV 7XO
महिंद्रा की इस प्रीमियम एसयूवी में पावर और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन तालमेल है। यह उन लोगों के लिए है जो लेटेस्ट फीचर्स के साथ-साथ एक पॉवरफुल डीजल इंजन का अनुभव चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


