अब सस्ती होगी ये लग्जरी SUV, टाटा के प्लांट में होगी तैयार; BMW-ऑडी को मिलेगी सीधी टक्कर

Feb 09, 2026 08:47 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

JLR की लोकल स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब भारत में रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque) का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। इससे BMW-ऑडी को सीधी टक्कर मिलेगी।

अब सस्ती होगी ये लग्जरी SUV, टाटा के प्लांट में होगी तैयार; BMW-ऑडी को मिलेगी सीधी टक्कर

लग्जरी कार ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover -JLR) अब भारत को सिर्फ एक बड़ा मार्केट नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर भी देखने लगा है। इसकी सबसे बड़ी मिसाल रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque) का भारत में लोकल प्रोडक्शन है, जो तमिलनाडु में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के नए प्लांट में शुरू किया गया है। यह कदम साफ संकेत देता है कि JLR अब पूरी तरह इंपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय लोकलाइजेशन स्ट्रैटेजी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Land Rover Discovery

Land Rover Discovery

₹ 1.25 - 1.39 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLS

Mercedes-Benz GLS

₹ 1.32 - 1.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati Levante

Maserati Levante

₹ 1.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Defender

Land Rover Defender

₹ 1 - 2.42 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLE

Mercedes-Benz GLE

₹ 99 लाख - 1.17 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV9

Kia EV9

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों चुनी गई रेंज रोवर ?

रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque) JLR की सबसे अफोर्डेबल लग्जरी SUV मानी जाती है। इसकी कीमत बाकी रेंज रोवर (Range Rover) मॉडल्स के मुकाबले कम है और बिक्री वॉल्यूम भी ज्यादा होता है। इसी वजह से इवोक (Evoque) लोकल असेंबली के लिए सबसे सही मॉडल साबित होती है, जहां लागत कम की जा सकती है। टैक्स और लॉजिस्टिक्स खर्च घटता है और ब्रांड की प्रीमियम इमेज भी बनी रहती है, यानी JLR बिना ब्रांड वैल्यू से समझौता किए कॉस्ट एफिशिएंसी हासिल कर सकता है।

जर्मन लग्जरी ब्रांड्स से बढ़ती टक्कर

भारतीय लग्जरी कार मार्केट में मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), BMW और ऑडी (Audi) पहले से ही कई मॉडल्स को लोकली असेंबल कर रही हैं। इसका फायदा उन्हें बेहतर कीमत, फास्ट डिलीवरी और ज्यादा कस्टमर रीच के रूप में मिल रहा है। ऐसे में इवोक (Evoque) का भारत में बनना JLR के लिए कंपटीशन में बने रहने का जरूरी कदम माना जा रहा है।

क्या कीमतों में आएगी राहत?

लोकल प्रोडक्शन से इंपोर्ट ड्यूटी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट कम होती है। इससे उम्मीद की जा रही है कि इवोक (Evoque) की कीमत ज्यादा स्थिर रह सकती है या कंपनी बेहतर फीचर्स के साथ वैल्यू ऑफर दे सके। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि कीमतों में बड़ी कटौती देखने को ही मिले। JLR इस बचत का इस्तेमाल मार्जिन सुधारने में भी कर सकता है।

असली चुनौती अब भी बाकी

भले ही इवोक (Evoque) अब भारत में बने, लेकिन लग्जरी कारें आज भी लिमिटेड कस्टमर बेस तक ही सीमित हैं। असली सवाल यह है कि क्या JLR लोकल मैन्युफैक्चरिंग का फायदा ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल करेगा? या फिर इसे सिर्फ मुनाफा बढ़ाने का जरिया बनाएगा?

रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque) का भारत में लोकल प्रोडक्शन, JLR के लिए एक स्ट्रैटेजिक शिफ्ट है। यह कदम दिखाता है कि कंपनी भारत को लंबी रेस के खिलाड़ी के तौर पर देख रही है। अगर आने वाले समय में और मॉडल्स भी लोकली असेंबल होते हैं, तो भारतीय लग्जरी कार मार्केट में JLR की पकड़ और मजबूत हो सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।