अलर्ट! ₹2.80 करोड़ की Lexus LX भारत में हुई रिकॉल, कंपनी करेगी फ्री में ठीक; जानिए क्या है वजह
भारतीय लग्जरी कार मार्केट से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि लेक्सस इंडिया ने अपनी पॉपुलर और महंगी SUV Lexus LX को भारत में रिकॉल करने का फैसला लिया है। यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

भारतीय लग्जरी कार मार्केट से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि लेक्सस इंडिया ने अपनी पॉपुलर और महंगी SUV Lexus LX को भारत में रिकॉल करने का फैसला लिया है। यह वही SUV है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया है कि मार्च, 2025 से सितंबर 2025 के बीच बनी इस SUV की कुल 117 यूनिट्स में ट्रांसमिशन से जुड़ी एक संभावित तकनीकी दिक्कत सामने आई है। इस वजह से इन्हें वापस बुलाया जा रहा है। यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Lexus LX
₹ 2.82 - 3.12 करोड़
Mercedes-Benz G-Class
₹ 2.55 - 4.3 करोड़
Lotus Eletre
₹ 2.55 - 2.99 करोड़
Mercedes-Benz G-Class with EQ Power
₹ 3 करोड़
BMW XM
₹ 2.55 करोड़
Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़
क्या है रिकॉल की वजह
कंपनी के मुताबिक Lexus LX में 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो गियर बदलने के लिए खास तरह के सोलनॉइड्स पर काम करता है। कुछ खास हालात में अगर यह सोलनॉइड खराब हो जाता है तो गाड़ी के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण सिस्टम उसे ठीक से पहचान नहीं पाता। ऐसी स्थिति में इंजन और ट्रांसमिशन के बीच सही तालमेल नहीं बन पाता, जिससे कुछ गियर में गाड़ी जरूरत से ज्यादा रेव करने लगती है। आम भाषा में कहें तो गाड़ी का गियर सिस्टम गड़बड़ तरीके से काम करने लगता है।
फ्री में ठीक करेगी कंपनी
कंपनी का कहना है कि तेज रफ्तार पर गाड़ी चलाते समय पावर अचानक कम हो सकती है, जिससे ड्राइविंग के दौरान परेशानी आ सकती है। इतना ही नहीं, अगर ट्रांसमिशन हाउसिंग डैमेज हो जाती है तो उससे ऑयल लीक होने का भी खतरा रहता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दिक्कत को ठीक करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेक्सस इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए फ्री में ठीक करेगी। कंपनी यह भी साफ कर चुकी है कि यह रिकॉल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी इसी वजह से Lexus LX को रिकॉल किया गया है।
दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन
भारत में फिलहाल Lexus LX 500d वैरिएंट बिक रहा है। इसमें 3.3-लीटर का ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 304bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क देता है। एसयूवी में एडवांस सस्पेंशन सिस्टम और हाइट एडजस्टमेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं। हालांकि, यह मौजूदा जेनरेशन की Lexus LX का चौथा रिकॉल है। कंपनी का कहना है कि समय रहते समस्या ठीक करना ग्राहकों के लिए ज्यादा सुरक्षित और बेहतर कदम है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


