
भौकाल जमाने आ गई नई डिफेंडर SUV, दमदार V8 इंजन और कई एडवांस फीचर से लैस; जानें खासियत
संक्षेप: 2025 Land Rover Defender SUV: भारतीय बाजार में नई 2025 नई लैंड रोवर डिफेंडर अपना भौकाल जमाने को तैयार है। ये एसयूवी अब दमदार V8 इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ आती है। आइए इस एसयूवी की खासियत जानते हैं।
लैंड रोवर ने भारत में अपनी नई 2025 डिफेंडर SUV (2025 Defender SUV) लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 1.39 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस लग्जरी SUV को नए V8 इंजन के साथ पेश किया गया है, जो पहले से उपलब्ध टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजनों के साथ आती है। नया V8 इंजन Defender 90, Defender 110 और Defender 130 के सभी तीनों वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इस नए V8 वैरिएंट्स की कीमत लगभग 35 लाख अधिक है, जो एंट्री-लेवल वैरिएंट से ज्यादा महंगी है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।
किससे होगा मुकाबला?
2025 लैंड रोवर डिफेंडर (2025 Land Rover Defender) अब भारतीय बाजार में BMW X7, Mercedes GLC, Jeep Wrangler, Range Rover Velar और Volvo XC90 जैसी लग्जरी कारों को टक्कर देगी।
नया V8 इंजन और बढ़ी हुई पावर
2025 लैंड रोवर डिफेंडर (2025 Land Rover Defender) अब एक नए और पावरफुल V8 P425 5.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो लगभग 425bhp की अधिकतम पावर और 610Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा लैंड रोवर (Land Rover) 2.0-लीटर और 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी डिफेंडर (Defender) लाइनअप में है।
SUV के टॉप-एंड वैरिएंट ऑक्टा (Octa) में 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 626bhp की पावर और 750Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) के सबसे पावरफुल इंजन के रूप में उपलब्ध है।
प्रमुख फीचर अपडेट्स
2025 डिफेंडर SUV (2025 Defender SUV) अब और भी बेहतर फीचर्स के साथ आएगी। इसके केबिन में न्यू विंडसर (Windsor) लेदर सीट्स, 14-वे हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जो मेमोरी फंक्शन और विंग्ड हेडरेस्ट के साथ आती है। इसकी सेकेंड रो में क्लाइमेट-कंट्रोल सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा Nubuck-edged कारपेट मेट्स और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा SUV में 11.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3D सराउंड कैमरा, स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, मेरेडियन साउंड सिस्टम और फ्रंट सेंट्रल कंसोल में एक रेफ्रिजरेटर कम्पार्टमेंट भी मिलेगा। डिफेंडर 130 (Defender 130) में कैप्टन चेयरें सेकंड रो में दी गई हैं, जो तीसरी रो तक पहुंचने को और भी आसान बनाती हैं।
लैंड रोवर डिफेंडर के डिजाइन अपडेट्स
लैंड रोवर डिफेंडर SUV के (Land Rover Defender SUV) के एक्सटीरियर डिजाइन में भी कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इनमें मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, ब्लैक कंट्रास्ट रूफ, 20-इंच ऑल-टेरेन सैटिन डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स और सॉफ्ट-क्लोज टेल डोर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
लैंड रोवर डिफेंडर का बेहतर प्रदर्शन
नई डिफेंडर (Defender) SUV में अब टेरन रिस्पॉन्स (Terrain Response) और कंफिगरेबल टेरन रिस्पॉन्स (Configurable Terrain Response) जैसे फीचर्स होंगे, जो चुनौतीपूर्ण सड़कों का सामना करने के लिए सेटिंग्स को कस्टमाइज करने में मदद करेंगे। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन और अडॉप्टिव डायनेमिक्स होंगे, जो बेहतर राइड क्वॉलिटी सुनिश्चित करेंगे।
लैंड रोवर की नई डिफेंडर SUV (Defender SUV) का 2025 वैरिएंट भारतीय बाजार में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में पेश किया गया है। इसके पावरफुल इंजनों और अपडेटेड फीचर्स के साथ यह लग्जरी SUV बाजार में एक नई ऊंचाई को छूने के लिए तैयार है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




