लैंड क्रूजर FJ, प्राडो और नई फॉर्च्यूनर के साथ आ रहीं Toyota की 5 नई SUV, लिस्ट में एक EV भी
टोयोटा बहुत जल्द अपनी 5 नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इनमें लैंड क्रूजर FJ के साथ नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर और प्राडो (Prado) भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टोयोटा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।

टोयोटा की गाड़ियों को दुनियाभर में जबर्दस्त क्रेज है। टोयोटा के इंजन्स की रिलायबिलिटी का कोई तोड़ नहीं। अगर आप भी टोयोटा के फैन हैं और कंपनी की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी बहुत जल्द अपनी 5 नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इनमें लैंड क्रूजर FJ के साथ नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर और प्राडो (Prado) भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टोयोटा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।






Toyota Land Cruiser FJ
टोयोटा ने थाईलैंड और जापान में लैंड क्रूजर FJ को लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि यह मॉडल 2028 तक भारत में भी उपलब्ध हो जाएगा। टोयोटा इस एसयूवी का प्रोडक्शन भारत में ही करेगी। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 40 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। लैंड क्रूजर FJ कई शानदार फीचर्स से लैस है। इनमें 7 एयरबैग, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच का इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल है। इसका ग्लोबल मॉडल 2.7 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आता है। भारत में भी इस एसयूवी में यही फीचर्स और इंजन मिलने की उम्मीद है, साथ ही इसमें एक नए हाइब्रिड सिस्टम का भी ऑप्शन दिया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Toyota Land Cruiser Prado
टोयोटा अपनी प्राडो को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की सोच रहा है। यह फॉर्च्यूनर से ऊपर वाले सेगमेंट में आएगी। इसकी कीमत 70 लाख से 1 करोड़ रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) रहने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें तो, टोयोटा की इस अपकमिंग एसयूवी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड और पावर फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले इस मॉडल के इंजन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन (201 बीएचपी और 500 एनएम) होगा। टोयोटा इस मॉडल के साथ हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है।
Toyota Fortuner Facelift
बीते कुछ महीनों से आ रहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फॉर्च्यूनर को अपडेट किया जाएगा। हालांकि, यह एक छोटा अपडेट होने की उम्मीद है। इस मॉडल में पहले से ही 48V हाइब्रिड सिस्टम मौजूद है, लेकिन फ्यूचर में फॉर्च्यूनर को एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन भी मिल सकता है। इस अपडेट के साथ, हमें कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें लेवल 2 ADAS, एक बड़ा इन्फोटेनमेंट यूनिट शामिल हैं। कंपनी इसमें प्राडो वाला नया स्टीयरिंग वील भी ऑफर कर सकती है। नए फीचर्स के अलावा, मॉडल के बाहरी डिजाइन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। इसका लुक टोयोटा हाइलक्स के नेक्स्ट जेनरेशन जैसा होगा, जिसे ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
Toyota Innova Hycross Lower Variant
टोयोटा ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इनोवा क्रिस्टा को अपने लाइनअप से हटा देगी। इससे इनोवा लाइनअप में हाइक्रॉस ही सिंगल ऑप्शन बचेगी। क्रिस्टा के बंद होने से खाली हुई जगह को भरने के लिए टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के एक किफायती वर्जन पर काम कर रही है। हालांकि, इस मॉडल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हाइब्रिड सेटअप के बिना 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा और कुछ बेसिक फीचर्स भी मिलेंगे। इसे खासतौर से फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।
Toyota Ebella
टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी, ईबेला, इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा का यह इलेक्ट्रिक मॉडल मारुति ई-विटारा का रीबैज्ड वर्जन होगा। इसकी कीमत मुंबई में ऑन-रोड 17 लाख रुपये से 23 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह मॉडल बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


