
इस कंपनी ने रचा इतिहास! पैसे वाले लोग इसकी कारों के पीछे पड़े, 2025 में रिकॉर्डतोड़ 10,747 यूनिट सेल
लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) ने 2025 में रिकॉर्डतोड़ 10,747 कारें सेल की हैं। लेम्बोर्गिनी के रिवोल्टो, ऊरुस, टेमेरारियो जैसे मॉडल की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। आइए इसकी सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
लग्जरी सुपरकार निर्माता लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) ने साल 2025 में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने दुनिया भर में 10,747 कारों की डिलीवरी कर अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल सेल्स रिकॉर्ड बना लिया है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब ऑटो इंडस्ट्री वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों से जूझ रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City Hybrid
₹ 20.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हाइब्रिड कारों ने दिलाई लेम्बोर्गिनी को जीत
लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) की इस शानदार सफलता के पीछे उसकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर मजबूत रणनीति सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। कंपनी की तीन कारों ने बिक्री में अहम भूमिका निभाई। इसमें लेम्बोर्गिनी रिवोल्टो (Lamborghini Revuelto- पहली V12 हाइब्रिड सुपरकार), ऊरुस (Urus SE Plug-in Hybrid SUV), टेमेरारियो (Temerario, जिसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी) शामिल हैं। इन मॉडलों को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, खासकर उन खरीदारों से जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ भविष्य की टेक्नोलॉजी चाहते हैं।
मुश्किल हालात में भी खुद को किया साबित
लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) के चेयरमैन और CEO स्टेफन विंकेलमैन (Stephan Winkelmann) ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि मुश्किल ग्लोबल मार्केट हालात के बावजूद 2025 के नतीजे यह साबित करते हैं कि लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) आज भी अलग पहचान रखती है। हम ज्यादा वॉल्यूम के पीछे नहीं भागते, बल्कि लंबे समय की स्थिर ग्रोथ पर फोकस करते हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने ग्राहकों की उम्मीदों को समझते हुए सही रणनीतिक फैसले लिए, जिससे यह रिकॉर्ड संभव हो पाया।
किन रीजन में रही सबसे ज्यादा बिक्री?
लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) की बिक्री दुनिया के लगभग हर बड़े बाजार में मजबूत रही। कंपनी ने EMEA (यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका) में 4,650 यूनिट, अमेरिका में 3,347 यूनिट और एशिया पैसेफिक (Asia Pacific) में 2,750 यूनिट की सेल हासिल की। कंपनी के मुताबिक, मजबूत ब्रांड इमेज, लिमिटेड डीलर नेटवर्क और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
दुनिया की इकलौती ऐसी सुपरकार ब्रांड
टेमेरारियो (Temerario) की डिलीवरी शुरू होते ही लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) दुनिया की पहली ऐसी सुपरकार ब्रांड बन जाएगी, जिसकी पूरी लाइन-अप हाइब्रिड होगी। इसके ऑर्डर पहले से ही लगभग 12 महीनों के लिए फुल हैं।
स्पेशल एडिशन और रेसिंग कारों ने भी बढ़ाया क्रेज
2025 में लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) ने कई खास मॉडल भी पेश किए। टेमेरारियो (Temerario) GT3 एक रेस कार है, जो 2026 GT3 चैंपियनशिप के लिए तैयार की गई। फेनोमेनो (Fenomeno) लिमिटेड एडिशन सिर्फ 29 यूनिट्स में उपलब्ध है। 1,080 CV की पावर के साथ ये लेम्बोर्गिनी की अब तक की सबसे पावरफुल V12 कार है।
लेम्बोर्गिनी ने 2025 में यह साबित कर दिया कि परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिफिकेशन साथ-साथ चल सकते हैं। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, लिमिटेड प्रोडक्शन और एक्सक्लूसिव अपील के दम पर कंपनी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भविष्य की सुपरकार इंडस्ट्री की दिशा भी तय कर दी है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




