325kmph की टॉप-स्पीड वाली सुपरकार के सफर पर लगा ब्रेक, 3.2 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार

Feb 09, 2026 02:15 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lamborghini Huracan के सफर पर ब्रेक लग गया है। कंपनी ने भारत में अपनी आखिरी Huracan को डिलिवर कर दिया है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इस सुपरकार में 5.2-लीटर का V10 इंजन लगा है।

325kmph की टॉप-स्पीड वाली सुपरकार के सफर पर लगा ब्रेक, 3.2 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार

Lamborghini Huracan के सफर पर ब्रेक लग गया है। कंपनी ने भारत में अपनी आखिरी Huracan को डिलिवर कर दिया है। इसके साथ ही भारत में ब्रैंड की V10 सुपरकार का सफर खत्म होता है। कंपनी की यह आखिरी कार Huracan Tecnica है। इस आखिरी डिलिवरी को मिलाकर कंपनी ने भारत में इस सुपरकार की टोटल 252 यूनिट को सेल किया। हुराकन टेक्नीका लैम्बोर्गिनी की नैचुरली एस्पिरेटेड V10 लाइन-अप का फाइनल इवोल्यूशन था। स्टैंडर्ड हुराकन और ट्रैक-फोकस्ड STO के बीच की टेक्नीका को डेली यूज के और दमदार परफॉर्मेंस के कॉम्बो के लिए डिजाइन किया गया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

5.2-लीटर का V10 इंजन

इस सुपरकार में 5.2-लीटर का V10 इंजन लगा था, जो 640bhp की पावर और 565Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता था। यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ मिलकर रियर वील्स को पावर देता था। लैम्बोर्गिनी का दावा था कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 325 किमी प्रति घंटे है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Lamborghini Huracan Sterrato

Lamborghini Huracan Sterrato

₹ 4.61 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan Tecnica

Lamborghini Huracan Tecnica

₹ 4.04 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan STO

Lamborghini Huracan STO

₹ 4.99 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Huracan Evo Spyder

Lamborghini Huracan Evo Spyder

₹ 3.54 - 4.1 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus Performante

Lamborghini Urus Performante

₹ 4.22 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
huracan tecnca

20 इंच के Ad Personam 'Aesir' अलॉय वील

भारत में डिलीवर की गई आखिरी हुराकन Grigio Acheso कलर की है और इसमें 20 इंच के Ad Personam 'Aesir' अलॉय वील लगे हैं, जिनके साथ लाइम ग्रीन ब्रेक कैलिपर्स हैं। केबिन भी इसी थीम पर बेस्ड है। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर को लाइम ग्रीन स्टिचिंग और पाइपिंग से डेकोरेट किया गया है, जो बाकी अंडरस्टेड स्पेसिफिकेशन के साथ एक यूनीक कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है।

2014 में LP 610-4 के तौर पर ग्लोबल लॉन्च

हुराकन को पहली बार 2014 में LP 610-4 के तौर पर ग्लोबली लॉन्च किया गया था। एक दशक से अधिक समय में इसके कई वेरिएंट आए, जिनमें सभी ने परफॉर्मेंस, ऐरोडाइनैमिक्स और ड्राइविंग डाइनैमिक्स को रिफाइन किया। सालों से यह मॉडल लैम्बोर्गिनी के सबसे खास और वर्सटाइल प्रोडक्ट्स में से एक बन गया है, जिसने ब्रैंड की मॉडर्न सुपरकार पहचान को और मजबूत करने में मदद की है। इसके साथ ही हाई-रेविंग V10 के इंजन के कैरेक्टर को भी बरकरार रखा है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।