लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने खरीदी ये दमदार सुपरबाइक, अब सोशल मीडिया पर फोटो हो रहा है वायरल
बिहार के जाने-माने नेता और जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक दमदार सुपरबाइक खरीदकर सबका ध्यान खींचा है। तेज प्रताप यादव ने Kawasaki Ninja ZX-6R को अपने गैराज में शामिल किया है।

बिहार के जाने-माने नेता और जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक दमदार सुपरबाइक खरीदकर सबका ध्यान खींचा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने Kawasaki Ninja ZX-6R को अपने गैराज में शामिल किया है। हाई-परफॉर्मेंस और रेसिंग डीएनए वाली यह बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अब तेज प्रताप की यह खरीद दिखाती है कि सुपरबाइक्स का आकर्षण हर पेशे और लाइफस्टाइल में बराबर बना हुआ है। अब नई बाइक के साथ तेज प्रताप यादव का फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।






मिलकर कराया फोटो सेशन
सामने आई तस्वीरों में तेज प्रताप यादव अपनी नई सुपरबाइक की चाबी लेते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद थे और सभी ने मिलकर फोटो सेशन कराया। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, यह पल उनके लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था। बता दें कि Kawasaki Ninja ZX-6R एक मिडलवेट सुपरस्पोर्ट बाइक है जिसे रफ्तार और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja ZX 6R
₹ 12.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CBR650R
₹ 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB650R
₹ 10.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Street Triple
₹ 10.86 - 13.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB1000 Hornet SP
₹ 12.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z1100
₹ 12.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है बाइक का इंजन
पावरट्रेन की बात करें तो इस बाइक में 636cc का इन-लाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो RAM एयर के साथ 13,000 rpm पर 127hp की पावर और 10,800 rpm पर 69Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 310mm के डुअल सेमी-फ्लोटिंग डिस्क और पीछे 220mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस सुपरबाइक में चार राइडिंग मोड्स Sport, Road, Rain और Rider मिलते हैं।
धांसू हैं बाइक के फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी Kawasaki Ninja ZX-6R काफी एडवांस है। इसमें मॉडर्न TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके जरिए राइडर को कॉल, नोटिफिकेशन और राइड से जुड़ी अहम जानकारियां मिलती हैं। सेफ्टी और कंट्रोल के लिए बाइक में चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, दो पावर मोड्स और क्विकशिफ्टर दिया गया है, जिससे बिना क्लच के गियर अपशिफ्ट किए जा सकते हैं।
इतनी है कीमत
भारत में Kawasaki Ninja ZX-6R की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। बता दें कि Kawasaki अपनी दूसरी बाइक्स पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है। कंपनी की Versys X-300 पर इस समय 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R पर ऑन-रोड कीमत में करीब 2.5 लाख रुपये तक की भारी छूट दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




