Hindi Newsऑटो न्यूज़KTM Recalls Multiple Bike Models Worldwide for Critical Engine Control Unit Update, check details
इस कंपनी के कई बाइक मॉडलों में आई खराबी! इंजन बंद होने का खतरा; दुनिया भर में रिकॉल जारी

इस कंपनी के कई बाइक मॉडलों में आई खराबी! इंजन बंद होने का खतरा; दुनिया भर में रिकॉल जारी

संक्षेप:

KTM के कई बाइक मॉडलों के लिए ग्लोबल रिकॉल जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन बाइक्स के इंजन में कुछ खराबी है, जिससे इनके इंजन बंद होने का खतरा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 08, 2025 12:01 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

KTM ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कई लोकप्रिय मोटरसाइकिलों को ग्लोबल लेवल पर रिकॉल किया है। यह रिकॉल 2024 से 2026 के बीच बनाई गई कई बाइक मॉडलों पर लागू होता है। कंपनी ने इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) में तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत बताई है, ताकि राइडर सेफ्टी और बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हाइब्रिड कार बेचने में मारुति छूटी पीछे, इस कंपनी ने 82,848 कार बेच डालीं

रिकॉल में KTM की कौन सी बाइक्स?

KTM के इस रिकॉल में KTM 390 Duke (2024–2026), KTM 390 Enduro R (2025–2026), KTM 390 SMC R (2025–2026), KTM 390 Adventure R (2025–2026) और KTM 390 Adventure X (2025–2026) जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें से कई मॉडल भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं, खासकर 390 Duke और Adventure सीरीज की भारत में ज्यादा डिमांड रहती है।

रिकॉल की वजह?

KTM ने बताया कि कुछ मामलों में लो RPM या डीसेलेरेशन के दौरान इंजन स्टॉल होने की समस्या देखी गई है। हालांकि, यह समस्या बहुत ही कम मामलों में सामने आई है, लेकिन कंपनी ने सेफ्टी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है।

कंपनी के अनुसार, नया ECU अपडेट इंजन स्टॉल होने के चांस काफी कम करेगा और लो-एंड टॉर्क बढ़ाएगा। बाइक की स्टेबिलिटी और राइडेबिलिटी में सुधार करेगा, जिससे राइडर का भरोसा और सेफ्टी दोनों बढ़ेगी।

बिल्कुल फ्री अपडेट

KTM ने बताया है कि यह ECU सॉफ्टवेयर अपडेट पूरी तरह मुफ्त कराया जाएगा, यानी कि ये बिल्कुल फ्री अपडेट होगा।

आपकी बाइक प्रभावित है या नहीं?

रिकॉल में शामिल बाइक्स की डिटेल चेक करने के लिए KTM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Service सेक्शन खोलें। इसके बाद अपनी बाइक का VIN नंबर डालकर स्टेटस चेक करें। इसके अलावा KTM मालिकों को ईमेल या मैसेज के जरिए भी नोटिफिकेशन भेजेगी। इसके बाद आप किसी भी अधिकृत KTM डीलरशिप पर जाकर अपनी बाइक को अपडेट करवा सकते हैं।

बजाज के कंट्रोल में KTM की बड़ी पहल

अब जब KTM पूरी तरह से बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के कंट्रोल में है, कंपनी ने इसे एक दूरदर्शी कदम बताया है। KTM का कहना है कि यह एक जरूरी एक्शन है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को खत्म किया जा सके और ब्रांड की प्रीमियम क्वॉलिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड बनाए रखे जा सकें।

ये भी पढ़ें:मनाली के पहाड़ी रास्तों पर दौड़ती नजर आई नई मारुति ब्रेजा, डिजाइन से उठा पर्दा

रिकॉल में न करें देरी

अगर आपके पास KTM 390 सीरीज़ की नई बाइक है, तो यह अपडेट करवाना आपके लिए बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ आपकी सेफ्टी बढ़ाएगा, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस और स्मूथनेस में भी नोटिसेबल सुधार लाएगा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।