Hindi Newsऑटो न्यूज़ktm rc 390 discontinued several international markets currently listed in india
पूरी दुनिया से उठ गया इस बाइक का बोरिया-बिस्तर, भारत में फिलहाल लिस्टेड; ये है बड़ी वजह

पूरी दुनिया से उठ गया इस बाइक का बोरिया-बिस्तर, भारत में फिलहाल लिस्टेड; ये है बड़ी वजह

संक्षेप:

केटीएम की पॉपुलर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KTM ने इस बाइक को UK, यूरोप और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में बंद कर दिया है।

Dec 23, 2025 06:32 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

केटीएम की पॉपुलर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KTM ने इस बाइक को UK, यूरोप और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में बंद कर दिया है। वजह साफ है कि बीते कुछ सालों में RC 390 की डिमांड उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि, भारतीय मार्केट में RC 390 की बिक्री जारी रहेगी क्योंकि यहां इसका प्रोडक्शन बजाज ऑटो के साथ मिलकर किया जाता है। वहीं, इसकी डिमांड अब भी ठीक-ठाक बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट्स में जो भी डीलर स्टॉक बचा है उसे 2026 तक क्लियर किया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ग्लोबल मार्केट में क्यों हुई बंद

केटीएम RC 390 के ग्लोबल डिसकंटिन्यू होने की एक बड़ी वजह इसके इंजन से जुड़ी है। यह KTM के 390 पोर्टफोलियो की आखिरी बाइक है जो अब भी पुराने 373cc इंजन के साथ आती है। वहीं, 390 Duke और 390 Adventure जैसी बाइक्स को नया 399cc LC4c इंजन मिल चुका है जो Euro 5+ एमिशन नॉर्म्स पर खरा उतरता है। केटीएम RC 390 के पुराने इंजन को नए एमिशन नियमों के हिसाब से अपडेट करना काफी महंगा पड़ता। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, इसी कारण से KTM ने इंटरनेशनल मार्केट्स में इस मॉडल को बंद करने का फैसला लिया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.23 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha R3

Yamaha R3

₹ 3.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310

₹ 2.78 - 3.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW G 310 RR

BMW G 310 RR

₹ 2.81 - 2.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300

₹ 3.17 - 3.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-03

Yamaha MT-03

₹ 3.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

भारत में फिलहाल लिस्टेड

भारत में फिलहाल RC 390 KTM की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इसकी कीमत के सामने “Coming Soon” लिखा हुआ है जो कई सवाल खड़े करता है। बता दें कि GST 2.0 के बाद इसकी आखिरी ज्ञात एक्स-शोरूम कीमत 3.23 लाख रुपये थी। माना जा रहा है कि KTM जल्द ही RC 390 को नए कलर ऑप्शंस के साथ दोबारा लॉन्च कर सकती है और उसी समय कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच, नई जनरेशन RC 390 को कई बार विदेशी सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।

कब आएगी नई बाइक

नई जनरेशन KTM RC 390 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका डिजाइन पहली जनरेशन RC 390 से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है जिसमें नया फेयरिंग, इंजन और कूलिंग सिस्टम को दिखाने वाला खास विंडो डिजाइन, अंडरबेली एग्जॉस्ट और बनाना-शेप स्विंगआर्म जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 399cc LC4c इंजन मिलने की उम्मीद है जो करीब 46bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, इस नई RC 390 की लॉन्च टाइमलाइन अभी साफ नहीं है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।