KTM ने दिया झटका! 15,000 रुपये महंगी हुई ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक; जानिए नई कीमत और फीचर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केटीएम इंडिया ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के दाम में करीब 15,000 रुपये का बड़ा इजाफा किया है।

ktm rc 160 price increased by rs 15000 check out the full details
केटीएम RC 160 प्राइस हाइक
KTM RC 200
केवल
3,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

केटीएम इंडिया ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 160 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिल के दाम में करीब 15,000 रुपये का बड़ा इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब केटीएम आरसी 160 की नई एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो गई है। महंगी होने के बाद भी यह स्पोर्ट्स बाइक भारतीय मार्केट में अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक Yamaha R15 V4 को सीधी टक्कर देना जारी रखेगी। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda NX200
₹ 1.56 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Karizma XMR
₹ 1.84 - 1.86 लाख
EMI केवल2,500/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Karizma XMR 250
₹ 2 - 2.2 लाख
EMI केवल2,700/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें

यामाहा R15 V4 से कड़ा मुकाबला

कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद केटीएम आरसी 160 अब यामाहा R15 V4 के टॉप-एंड वैरिएंट के काफी करीब पहुंच गई है। यामाहा की यह बाइक इससे करीब 2,000 रुपये सस्ती यानी 1.98 लाख रुपये में आती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कम कीमत के बावजूद यामाहा में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

पावरफुल इंजन से लैस है बाइक

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो केटीएम आरसी 160 में 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500rpm पर 18.73bhp की अधिकतम पावर और 7,500 rpm पर 15.5Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस पावरफुल इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पोर्ट्स बाइक 118 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड आसानी से पकड़ सकती है।

बाइक में हैं धांसू फीचर्स

यह मोटरसाइकिल ट्रेलिस फ्रेम पर बेस्ड है। इसमें बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए फ्रंट में 37mm के इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके अलावा, बाइक में 13.75-लीटर का मेटल फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, फुल-एलईडी लाइटिंग और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

RC 200 के तरफ जा सकते हैं ग्राहक

इस नए प्राइस टैग के बाद केटीएम के अपने ही पोर्टफोलियो में RC 200 की पोजीशन भी काफी दिलचस्प हो गई है। केटीएम आरसी 200 की एक्स-शोरूम कीमत 2.32 लाख रुपये है। यानी यह आरसी 160 से अब सिर्फ 32,000 रुपये ही ज्यादा महंगी है। कई ग्राहकों के लिए यह मामूली सा अंतर आरसी 200 को एक बेहतर और अट्रैक्टिव ऑप्शन बना सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़KTM ने दिया झटका! 15,000 रुपये महंगी हुई ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक; जानिए नई कीमत