कम बजट में रेसिंग का मजा! भारत में लॉन्च हुई KTM की ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, कीमत सिर्फ ₹1.85 लाख
केटीएम ने भारत में ऑल-न्यू KTM RC 160 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई बाइक के जरिए युवाओं और नए राइडर्स को सीधे रेसिंग की दुनिया से जोड़ने की कोशिश की है।

दुनिया का नंबर-1 प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड KTM ने भारत में ऑल-न्यू KTM RC 160 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई बाइक के जरिए युवाओं और नए राइडर्स को सीधे रेसिंग की दुनिया से जोड़ने की कोशिश की है। केटीएम RC 160 को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ट्रैक-फोकस्ड परफॉर्मेंस का रोमांच कम बजट में महसूस करना चाहते हैं। यह बाइक देशभर के KTM डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई इस नई-नवेली बाइक के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
केटीएम RC 160 में वही एग्रेसिव स्टाइल और रेसिंग डीएनए देखने को मिलता है जिसके लिए RC सीरीज जानी जाती है। फुल-फेयर्ड स्पोर्टी लुक, शार्प बॉडी पैनल्स और एयरोडायनामिक डिजाइन इसे ट्रैक पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार बनाते हैं। केटीएम का कहना है कि RC 160 सिर्फ एक एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक नहीं है बल्कि यह युवा राइडर्स के लिए रेसिंग की दुनिया में पहला मजबूत कदम है। प्रिसीजन हैंडलिंग, बैलेंस्ड चेसिस और परफॉर्मेंस-ट्यून कंपोनेंट्स इसे रोजमर्रा की राइडिंग के साथ-साथ ट्रैक डे के लिए भी एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

KTM RC 160
₹ 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 160 Duke
₹ 1.71 - 1.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha R15 V4
₹ 1.69 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT 15 Version 2.0
₹ 1.55 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR
₹ 1.84 - 1.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या कहती है कंपनी
लॉन्च के मौके पर बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रो-बाइकिंग प्रेसिडेंट मानिक नांगिया ने कहा कि KTM RC 160 के जरिए कंपनी फैक्ट्री रेसिंग का वही जोश और कैरेक्टर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। मानिक नांगिया के अनुसार, यह बाइक उन युवाओं के सपनों को पूरा करने की कोशिश है, जो स्पीड, कंट्रोल और कॉन्फिडेंस के साथ बाइक चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि RC 160 सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि KTM की परफॉर्मेंस-केंद्रित दुनिया में एंट्री टिकट है, जहां हर राइडर खुद को ट्रैक का हीरो महसूस कर सकता है।
धांसू हैं फीचर्स
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो KTM RC 160 अपने सेगमेंट में काफी दमदार नजर आती है। इसमें ट्रेलिस फ्रेम, 37mm इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, 17-इंच अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 230mm डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है जिसमें सुपरमोटो मोड भी शामिल है।
13.75 लीटर का फ्यूल टैंक
दूसरी ओर बाइक में 13.75 लीटर का फ्यूल टैंक, ऑल-LED लाइटिंग, स्प्लिट हैंडलबार, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्लिपर क्लच और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, KTM RC 160 युवाओं के लिए एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी-लोडेड और रेसिंग इंस्पायर्ड स्पोर्ट्स बाइक बनकर सामने आती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



