KTM का बड़ा धमाका! अपनी 3 सबसे पॉपुलर बाइक्स को नए कलर्स में किया अपडेट, जानिए कीमत

Feb 28, 2026 12:07 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केटीएम इंडिया ने साल 2026 के लिए अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए RC 160, 200 Duke और 250 Duke को बिल्कुल नए और अट्रैक्टिव कलर थीम्स में पेश किया है। हालांकि, इन बाइक्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

KTM का बड़ा धमाका! अपनी 3 सबसे पॉपुलर बाइक्स को नए कलर्स में किया अपडेट, जानिए कीमत

स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, KTM इंडिया ने साल 2026 के लिए अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए RC 160, 200 Duke और 250 Duke को बिल्कुल नए और अट्रैक्टिव कलर थीम्स में पेश किया है। हालांकि, इन बाइक्स के इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कलर की वजह से इनका लुक पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आ रहा है। अपडेट हुई नई बाइक्स का नया लुक अब युवाओं को और भी ज्यादा अट्रैक्ट करने के लिए तैयार है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 160 Duke

KTM 160 Duke

₹ 1.71 - 1.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 200 Duke

KTM 200 Duke

₹ 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 250 Duke

KTM 250 Duke

₹ 2.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 160

KTM RC 160

₹ 1.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 200

KTM RC 200

₹ 2.15 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

KTM RC 160

कंपनी ने KTM RC 160 को अब तीन नए पेंट फिनिश में उतारा है। पहले यह केवल डार्क थीम में आती थी, लेकिन अब इसमें 'सिरेमिक व्हाइट मैट' और 'इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मैट' का ऑप्शन भी मिलेगा। व्हाइट मैट वर्जन में सफेद बॉडी के साथ ऑरेंज और ब्लैक का कॉम्बो बेहद क्लासी लग रहा है। जबकि ऑरेंज मैट वर्जन उन लोगों के लिए है जो सड़क पर अपनी बाइक को अलग दिखाना चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये पर बरकरार रखी गई है। पावरट्रेन के तौर पर इसमें 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 18.73bhp की पावर देता है।

KTM 250 Duke

दूसरी ओर स्ट्रीटफाइटर लवर्स की पहली पसंद KTM 250 Duke को भी दो नए कलर 'मेटैलिक सिल्वर' और 'स्लेट ग्रे' से सजाया गया है। सिल्वर कलर में ऑरेंज की बारीक डिटेल्स और टैंक पर डार्क ग्राफिक्स इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। जबकि ग्रे वर्जन में ऑरेंज पैनल का इस्तेमाल कंट्रास्ट पैदा करने के लिए किया गया है। 250 Duke अपने दमदार 249.7cc इंजन के साथ आती है जो 30.5bhp की पावर जेनरेट करता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये रखी गई है।

KTM 200 Duke

KTM 200 Duke अब नए 'अटलांटिक ब्लू' शेड में भी उपलब्ध होगी। यह नया नीला कलर पहले से मौजूद ऑरेंज, डार्क गैल्वानो और सिल्वर मेटैलिक के साथ पोर्टफोलियो में शामिल हुआ है। 200 Duke में 199.5cc का इंजन लगा है जो 24.67bhp की पावर देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये रखी गई है। कुल मिलाकर, KTM ने बिना कोई मैकेनिकल बदलाव किए सिर्फ कलर के जरिए अपनी बाइक्स को एक नई ताजगी दे दी है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।