ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में KTM, 1 जून से बढ़ाएगी कीमतें; डीलर ने बताया कितनी बढ़ोतरी होगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस संभावित बदलाव के पीछे का सटीक कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि, यह इनपुट और प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी से जुड़ा हो सकता है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि 390 एडवेंचर S घरेलू रेंज में सबसे ऊपर है। जिसकी कीमत 3.97 लाख रुपए है।

ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में KTM, 1 जून से बढ़ाएगी कीमतें; डीलर ने बताया कितनी बढ़ोतरी होगी
EMI केवल5,306/ माह

जून की शुरू देश के ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए अच्छी नहीं होने वाली। दरअसल, अगले महीने से कई कंपनियां अपनी गाड़ी की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। डीलर सूत्रों के अनुसार, KTM इंडिया 1 जून से अपनी ज्यादातर मोटरसाइकिलों की कीमतों में बदलाव कर सकती है। रिपोर्टों से पता चलता है कि यह बदलाव कई मॉडलों पर लागू होगा। इसमें हाल ही में लॉन्च हुई 160 डुके से लेकर फ्लैगशिप 390 एडवेंचर S तक शामिल हैं। बता दें कि ट्रायम्फ मोटरसाइकिल भी कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Revolt Motors RV400
₹ 1.4 लाख से शुरू
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,504/ माह
पात्रता जांचें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,027/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450X
₹ 1.5 - 1.8 लाख
EMI केवल1,961/ माह
पात्रता जांचें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,103/ माह
पात्रता जांचें

हालांकि, इस मामले पर KTM या बजाजा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिर भी डीलर सूत्रों का कहना है कि मॉडल के आधार पर कीमतें लगभग 4,000 से 6,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। इस संभावित बदलाव के पीछे का सटीक कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि, यह इनपुट और प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी से जुड़ा हो सकता है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि 390 एडवेंचर S घरेलू रेंज में सबसे ऊपर है। जिसकी कीमत 3.97 लाख रुपए है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM RC 490

KTM RC 490

₹ 3.85 लाख से शुरू

EMI केवल5,034/ माह
पात्रता जांचें
KTM RC 200

KTM RC 200

₹ 2.15 लाख से शुरू

EMI केवल2,811/ माह
पात्रता जांचें
KTM RC 160

KTM RC 160

₹ 1.85 लाख

EMI केवल2,419/ माह
पात्रता जांचें
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.23 लाख से शुरू

EMI केवल4,223/ माह
पात्रता जांचें
KTM RC 390 [2026]

KTM RC 390 [2026]

₹ 3.5 लाख से शुरू

EMI केवल4,576/ माह
पात्रता जांचें
KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure

₹ 2.46 लाख

EMI केवल3,216/ माह
पात्रता जांचें

रिपोर्टों के मुताबिक, KTM की हाल ही में पेश की गई 350cc मोटरसाइकिलों को भी इस बदलाव में शामिल किया जाएगा। यह खबर तब आई है जब कुछ समय पहले ही एक पॉपुलर ट्रामय्फ डीलरशिप ने संकेत दिया था कि कंपनी की नई 350cc मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। KTM की ज्यादा कैपेसिटी वाली वे मोटरसाइकिलें, जिन्हें भारत में CBU के तौर पर लाया जाता है, उनकी कीमतें मौजूदा स्तर पर ही रहने की उम्मीद है।

ट्रायम्फ भी 10,000 रुपए तक बढ़ाएगी कीमतें
मुंबई में ट्रायम्फ के एक जाने-माने डीलर की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, ट्रायम्फ इंडिया 1 जून, 2026 से अपनी नई लॉन्च हुई 350cc मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने वाली है। कीमतों में यह बढ़ोतरी लगभग 5,000 रुपए से 10,000 रुपए के बीच होने की उम्मीद है। ट्रायम्फ की 400cc मोटरसाइकिलों के 350cc वाले मॉडल अप्रैल के पहले सप्ताह के आसपास पेश किए गए थे। इन मोटरसाइकिलों को बनाने और लॉन्च करने का मुख्य मकसद पिछले साल लागू हुए नए GST स्लैब का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना था। इस नए नियम के तहत, 350cc से कम कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल पर 18% (पहले के 28% के मुकाबले कम) GST लगता है।

स्टैंडर्ड तौर पर 4 साल की वारंटी
देश के अंदर स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में KTM ने अपनी अलग पहचान बना ली है। इस कंपनी के पास सस्ते मल्टीपल ऑप्शन के साथ कई दमदार इंजन वाले मॉडल भी है। यही वजह है कि इसने धीरे-धीरे खुद को पक्के तौर पर एक जाने-माने मैन्युफैक्चरर के तौर पर फिर से स्थापित कर लिया है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया वारंटी प्रोग्राम शुरू किया है, जो उसकी बिक्री में तगड़ा इजाफा भी कर सकता है। दरअसल, इस ऑस्ट्रियाई ब्रांड ने घोषणा की है कि उसकी सभी रोड-लीगल मशीनें, MY2025 के बाद से स्टैंडर्ड तौर पर 4 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध होंगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।