KTM लवर्स की मौज! टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई धांसू 490cc बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च
अगर आप भी KTM की तेज-तर्रार बाइक्स के दीवाने हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मार्केट में चर्चा है कि केटीएम कंपनी एक बिल्कुल नए इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है जो पैरेलल-ट्विन के साथ आएगा।

अगर आप भी KTM की तेज-तर्रार बाइक्स के दीवाने हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मार्केट में चर्चा है कि केटीएम कंपनी एक बिल्कुल नए इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है जो पैरेलल-ट्विन के साथ आएगा। हाल ही में इस नई सीरीज की धांसू बाइक 'केटीएम 490 एडवेंचर' (KTM 490 Adventure) को विदेशों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नई बाइक चुनिंदा देशों में बिकने वाली पुरानी सिंगल-सिलेंडर 690cc रेंज की जगह लेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






विदेशों में चल रही है टेस्टिंग
इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि 2027 KTM 490 Adventure का काम अभी शुरुआती दौर में है। बाइक पर टेस्टिंग के कई उपकरण बंधे हुए दिखाई दिए हैं। पहली नजर में इसका लुक काफी हद तक भारत में मिलने वाली पॉपुलर 390 एडवेंचर जैसा ही लग रहा है। खासकर इसकी हेडलाइट और फ्यूल टैंक का डिजाइन पुरानी बाइक से मिलता-जुलता है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए बेस्ट होगी जो लंबी दूरी के सफर पर निकलना पसंद करते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Aprilia RS 457
₹ 4.22 - 4.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Duke R
₹ 3.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 490 Duke
₹ 3.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia Tuono 457
₹ 3.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM RC 390
₹ 3.23 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
देगी मक्खन जैसा कम्फर्ट
तस्वीरों से साफ है कि केटीएम अपनी इस नई एडवेंचर बाइक को ऑफ-रोडिंग के लिए बेहद मजबूत बना रही है। इसमें आगे की तरफ डब्ल्यूपी कंपनी के लंबे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ लॉन्ग-ट्रेवल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसका मतलब है कि गड्ढों और पथरीले रास्तों पर भी राइडर को झटके महसूस नहीं होंगे। ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर सिंगल-डिस्क ब्रेक के साथ डब्ल्यूपी के ब्रेक पैड्स दिए गए हैं।
नया इंजन देगा बेहिसाब ताकत
इस नई बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पैरेलल-ट्विन इंजन है। वर्तमान में मिलने वाली 390 एडवेंचर में सिंगल-सिलेंडर इंजन आता है। जबकि इस नई 490 एडवेंचर में दो सिलेंडर वाला इंजन मिलेगा। माना जा रहा है कि यह इंजन लगभग 60 से 65bhp की भारी-भरकम पावर जेनरेट करेगा। इस बाइक में नीचे की तरफ छिपने वाला साइलेंसर नहीं बल्कि बाहर की तरफ निकला हुआ साइलेंसर दिया गया है।
भारत में लॉन्चिंग को लेकर सस्पेंस
लीक हुई तस्वीरों में इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई दिया है जो काफी हाई-टेक है। हालांकि, यह टेस्ट मॉडल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में देखा गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस 490cc प्लेटफॉर्म को ग्लोबल मार्केट के लिए रख सकती है। जबकि भारत के लिए अलग से 500cc से कम की नई ट्विन-सिलेंडर रेंज तैयार की जा सकती है। इसके साल 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


