
इस कंपनी की कई बाइक्स में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया ग्लोबल रिकॉल; जानिए कैसे फ्री में होगी सही?
KTM ने 125, 250 और 390 Duke के लिए ग्लोबल रिकॉल जारी किया है। इस रिकॉल का कारण टैंक कैप की सील में संभावित खराबी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
KTM ने अपनी 2024 Duke रेंज के हजारों ग्राहकों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। कंपनी ने 125 Duke, 250 Duke, 390 Duke और 990 Duke के लिए ग्लोबल रिकॉल (Global Recall) किया है। इस रिकॉल का कारण टैंक कैप की सील में संभावित खराबी है, जो समय के साथ क्रैक होकर फ्यूल लीकेज का कारण बन सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
KTM का कहना है कि उनकी क्वॉलिटी चेकिंग के दौरान पता चला कि कुछ मॉडलों में लगाए गए फ्यूल कैप सील्स क्वॉलिटी नॉर्म्स पर पूरी तरह खरे नहीं उतरते हैं। इसका मतलब है कि सील में बारीक दरारें पड़ सकती हैं, जिससे फ्यूल लीक होने की संभावना बन जाती है। यह पैसेंजर और व्हीकल सेफ्टी दोनों के लिए जोखिम बन सकता है।
किन–किन मॉडलों का रिकॉल?
यह समस्या सिर्फ MY2024 मॉडल्स यानी 2024 में बने मॉडल्स तक सीमित है।
1-KTM 125 Duke (2024)
2- KTM 250 Duke (2024)
3-KTM 390 Duke (2024)
4- KTM 990 Duke (2024) (भारत में उपलब्ध नहीं था)
भारत में बेचे गए Duke 125, 250 और 390 के 2024 मॉडल इसके दायरे में आते हैं।
KTM क्या कर रही है?
KTM प्रभावित ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी और उन्हें नजदीकी डीलरशिप पर फ्री रिप्लेसमेंट के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने को कहा जाएगा। आप चाहें तो खुद भी जांच सकते हैं कि आपकी बाइक इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं।
कैसे करें चेक?
इसके लिए आपको KTM की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके ‘Service’ सेक्शन में अपनी बाइक का VIN नंबर डालें। इसके बाद तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी बाइक इस रिकॉल से प्रभावित है या नहीं?
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आपके पास 2024 मॉडल Duke 125, 250 या 390 है, तो नजदीकी KTM सर्विस सेंटर से संपर्क करें और KTM की आधिकारिक वेबसाइट पर VIN चेक करें। अगर आपकी बाइक रिकॉल के तहत आ रही है, तो फ्यूल कैप सील को फ्री में बदलवा लें। किसी भी तरह की देरी न करें, क्योंकि यह मामला आपकी सेफ्टी से जुड़ा है। हालांकि, भारत में 990 Duke बेची ही नहीं गई थी, इसलिए चिंता की बात नहीं है। लेकिन, केटीएम की 125 Duke, 250 Duke और 390 Duke के 2024 मॉडल वाले ग्राहकों को तुरंत जांच करवानी चाहिए।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




