
नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स, नए अवतार में आई नई KTM 160 ड्यूक बाइक; कीमत मात्र इतनी
KTM 160 ड्यूक का नया वैरिएंट लॉन्च हो गया है। अब इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान रखने वाली KTM ने भारतीय बाजार में KTM 160 Duke का नया और ज्यादा एडवांस वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए वैरिएंट की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें ऑल-न्यू 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो अब राइडिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा स्मार्ट और मॉडर्न बना देगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

KTM 160 Duke
₹ 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha R15 V4
₹ 1.69 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT 15 Version 2.0
₹ 1.55 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha R15S
₹ 1.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR
₹ 1.81 - 1.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कीमत और वैरिएंट डिटेल्स
नई KTM 160 ड्यूक TFT वैरिएंट की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,78,536 रखी गई है। वहीं, जो ग्राहक बेस वैरिएंट लेना चाहते हैं, उनके लिए ये बाइक 1,70,545 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध रहेगी, यानी करीब 8,000 रुपये ज्यादा देकर अब राइडर्स को एडवांस डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स मिल जाएंगे।
5-इंच कलर TFT डिस्प्ले: सबसे बड़ा अपडेट
इस नए वैरिएंट में दिया गया 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, सीधे Gen-3 KTM 390 Duke से लिया गया है। यह डिस्प्ले बॉन्डेड ग्लास के साथ आता है, जिससे रिफ्लेक्शन कम होता है और धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। सभी जरूरी राइडिंग जानकारी एक नजर में देखने को मिलती है, जिससे राइड और ज्यादा आसान हो जाती है। इसमें नेविगेशन और ब्लूटूथ (Bluetooth) कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। अब KTM 160 Duke सिर्फ एक स्ट्रीट बाइक नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बाइक भी बन गई है। बाइक को KTM My राइड ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है।
इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें लंबा राइड हो या शहर का ट्रैफिक, अब रास्ता ढूंढना और कॉल मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा।
नया स्विच क्यूब, आसान कंट्रोल
इस नए TFT डिस्प्ले के साथ KTM ने नया 4-वे स्विच क्यूब भी दिया है। इसकी मदद से राइडर बिना किसी परेशानी के मेन्यू, कनेक्टिविटी और बाइक के सभी फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकता है।
युवाओं के लिए और भी आकर्षक
KTM 160 Duke पहले से ही अपने स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एग्रेसिव लुक के लिए जानी जाती है। अब TFT डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स जुड़ने के बाद यह बाइक उन युवाओं के लिए और भी ज्यादा आकर्षक हो गई है, जो टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
नया 5-इंच TFT डिस्प्ले वैरिएंट KTM 160 Duke को अपने सेगमेंट में और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। अगर आप एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी-लोडेड और फन-टू-राइड बाइक की तलाश में हैं, तो यह नया वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




