मेड-इन-इंडिया इंजन से KTM मचाएगी धमाका, कंपनी इस प्लान से बदल देगी पूरा गेम; जानिए कब लॉन्च होगी नई KTM ट्विन

Feb 15, 2026 09:10 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

KTM बहुत जल्द भारत में बना नया ट्विन-सिलेंडर इंजन लॉन्च करने वाली है। इससे 390 प्लेटफॉर्म को रिप्लेसमेंट मिलेगा। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

मेड-इन-इंडिया इंजन से KTM मचाएगी धमाका, कंपनी इस प्लान से बदल देगी पूरा गेम; जानिए कब लॉन्च होगी नई KTM ट्विन

परफॉर्मेंस बाइकिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। खबर है कि KTM अब एक बिल्कुल नया ट्विन-सिलेंडर (Parallel-Twin) इंजन भारत में ही डेवलप कर रही है। खास बात यह है कि इस इंजन को ऑस्ट्रिया नहीं, बल्कि बजाज ऑटो की पुणे स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम पूरी तरह से इन-हाउस विकसित कर रही है। यह कदम KTM की ग्लोबल रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.62 - 2.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

₹ 74,152 - 76,437

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT 15 Version 2.0

Yamaha MT 15 Version 2.0

₹ 1.55 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों है यह इतना बड़ा फैसला?

2013 में जब ड्यूक 390 लॉन्च हुई थी, तब उसने भारत में परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट की परिभाषा बदल दी थी। अब KTM उसी सेगमेंट में अगला बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारत में 300cc से 500cc सेगमेंट की बाइकों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में 15% से ज्यादा की CAGR ग्रोथ देखी गई। युवा प्रोफेशनल्स कम्यूटर बाइक से अपग्रेड कर रहे हैं।

390 प्लेटफॉर्म की जगह लेगा नया इंजन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह नया ट्विन-सिलेंडर इंजन भविष्य में मौजूदा 390 प्लेटफॉर्म को रिप्लेस कर सकता है। अब तक Duke 390 और RC 390 सिंगल-सिलेंडर इंजन पर आधारित थीं, लेकिन सिंगल-सिलेंडर इंजन की कुछ सीमाएं होती हैं।

इसमें ज्यादा वाइब्रेशन और हाईवे पर रिफाइनमेंट की कमी थी। इसमें बिग बाइक जैसा स्मूद फील नहीं था। वहीं, नया ट्विन-सिलेंडर इंजन इन समस्याओं का समाधान देगा। इसमें ज्यादा स्मूद पावर डिलीवरी, कम वाइब्रेशन (बेहतर NVH) और प्रीमियम राइडिंग अनुभव मिलेगा। अनुमान है कि यह इंजन लगभग 47bhp पावर देगा, जिससे यह अप्रिलिया RS 457 और यामाहा R3 जैसी बाइकों को सीधी टक्कर देगा।

सिंगल-सिलेंडर का क्या होगा?

KTM पूरी तरह सिंगल-सिलेंडर को खत्म नहीं करेगी। मौजूदा 399cc इंजन को छोटा कर 350cc से कम किया जा सकता है, जो करीब 40bhp पावर देगा। इससे एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक की कीमत ₹3 लाख से कम रखी जा सकती है, ताकि ज्यादा युवा ग्राहक जुड़ सकें।

मेड इन इंडिया का फायदा

नया ट्विन-सिलेंडर इंजन पूरी तरह भारत में बनेगा। पुणे के चाकन प्लांट में इसका निर्माण होगा, जहां से 40 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।

लोकल मैन्युफैक्चरिंग के कारण

लोकल मैन्युफैक्चरिंग से लागत कम रहेगी और कीमत प्रतिस्पर्धी होगी। यामाहा (Yamaha) R3 जैसी CBU बाइकों से सस्ता विकल्प मिल सकता है।

कब होगी लॉन्च?

यह एक बिल्कुल नया इंजन प्लेटफॉर्म है, इसलिए इसमें समय लगेगा। इसका संभावित ग्लोबल अनवील EICMA 2027 में हुआ था। इसके भारत लॉन्च की बात करें तो ये 2028 की शुरुआत या मिड तक हो सकता है। सबसे पहले नई ड्यूक मॉडल में यह इंजन आ सकता है, उसके बाद RC और एडवेंचर वैरिएंट में भी ये मिल सकता है।

KTM का यह कदम भारतीय परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में नई क्रांति ला सकता है। जिस तरह 2013 में ड्यूक 390 ने बाजार बदला था, वैसे ही “मेड इन इंडिया” ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म 2028 में गेम चेंजर बन सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;