KTM ला रहा एक और शानदार एडवेंचर बाइक, मिलेगा 690 cc का पावरफुल इंजन

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केटीएम अपनी नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह एक हार्डकोर एडवेंचर बाइक है। इसका नाम 690 Rally हो सकता है। इसमें केटीएम का पॉप्युलर 693 सीसी का LC 4 सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। 

KTM ला रहा एक और शानदार एडवेंचर बाइक, मिलेगा 690 cc का पावरफुल इंजन

केटीएम अपनी नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह एक हार्डकोर एडवेंचर बाइक है। इसका नाम 690 Rally हो सकता है। इस अपकमिंग मॉडल को ऑस्ट्रिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके टेस्ट म्यूल के नियर-प्रोडक्शन-रेडी अपियरेंस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि साल 2026 के खत्म होने से पहले इसका ग्लोबल लॉन्च हो सकता है। यह मोटरसाइकिल केटीएम के एडवेंचर पोर्टफोलियो की रेंज को और बड़ा करेगी। खास बात है कि यह बड़े एडीवी मॉडल्स के मुकाबले अधिक फोकस्ड और लाइटवेट ऑप्शन होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Dakar Rally से काफी इंस्पायर्ड है नई बाइक

बाइक के स्पाई शॉट्स को Motorrad Magazine ने शेयर किया है। केटीएम की इस नई बाइक के स्पाई शॉट्स से साफ पता चलता है कि 690 रैली, Dakar Rally से काफी इंस्पायर्ड है। इसमें रैली जैसी विंडस्क्रीन, पतले बॉडी पैनल और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया दमदार लुक है। कंफर्ट को प्रायोरिटी देने वाली ट्रेडिशनल एडवेंचर टूरर के विपरीत यह मॉडल परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड राइडिंग की ऑफर करने वाला लग रहा है। नॉबी टायर्स और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन की मौजूदगी इसकी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को और बेहतरी करते हैं, जिससे यह हाईवे पर आरामदायक सफर के मुकाबले ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए ज्यादा फिट बैठती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Aprilia Tuono 457

Aprilia Tuono 457

₹ 3.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aprilia RS 457

Aprilia RS 457

₹ 4.22 - 4.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 390 [2026]

KTM RC 390 [2026]

₹ 3.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.23 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650NK

CFMoto 650NK

₹ 4.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM

मिल सकता है 18 लीटर तक का फ्यूल टैंक

सस्पेंशन का काम पूरी तरह से एडजस्टेबल WP कंपोनेंट्स करते हैं। इसमें 48mm का फ्रंट फोर्क शामिल है, जबकि ब्रेकिंग दोनों एंड्स पर सिंगल डिस्क सेटअप से कंट्रोल होती है। इससे वेट को कंट्रोल में रखते हुए सही स्टॉपिंग पावर बनी रहती है। टेस्ट बाइक में स्टैंडर्ड 13-लीटर टैंक के मुकाबले अपग्रेडेड कैपेसिटी - 16 से 18 लीटर के बीच का दिखाई दे रहा है। इससे इसकी टूरिंग रेंज में काफी सुधार होने की उम्मीद है।

693 सीसी का LC 4 सिंगल-सिलेंडर इंजन

इसके अलावा बाइक में कंपनी टीएफटी डिस्प्ले, स्प्लिट फ्यूल फिलर सेटअप और पिलियन फुटरेस्ट के साथ टू-पीस सीट ऑफर करने वाली है। कंपनी की कोशिश है कि यह बाइक ग्राहक को रैली परफॉर्मेंस और डेली यूज के बीच एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस ऑफर करे। इसमें केटीएम का पॉप्युलर 693 सीसी का LC 4 सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है।

यह वही इंजन है, जो Enduro R में लगभग 79 बीएचपी की ताकत और 73 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 690 रैली काफी प्रॉमिसिंग बाइक लग रही है, लेकिन भारत में इसके लॉन्च के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल, भारत में KTM की स्ट्रैटिजी छोटे डिस्प्लेसमेंट वाली बाइक्स और 390 एडवेंचर जैसे ट्विन-सिलेंडर मॉडल्स पर फोकस्ड है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।