बाइक लवर्स को लगा तगड़ा झटका, 40 हजार रुपये महंगी हुई यह पॉप्युलर बाइक

Apr 07, 2026 06:20 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

KTM ने बाइक लवर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक- 390 Duke को महंगा कर दिया है। यह बाइक 40 हजार रुपये महंगी हो गई है। एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने से बाइक की ऑन-रोड प्राइस 4 लाख रुपये के पार हो गई है।

बाइक लवर्स को लगा तगड़ा झटका, 40 हजार रुपये महंगी हुई यह पॉप्युलर बाइक

KTM ने बाइक लवर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक- 390 Duke को महंगा कर दिया है। बाइकवाले की रिपोर्ट के अनुसार यह बाइक 40 हजार रुपये महंगी हो गई है। प्राइस हाइक के बाद इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये हो गई है। बाइक की कीमत बढ़ने की वजह इस पर लगने वाले 40 प्रतिशत टैक्स है। सरकार ने कुछ महीने पहले ही टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी, लेकिन कंपनी अब तक इस अडिशनल कॉस्ट का बोझ खुद उठा रही थी और ग्राहकों पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। हालांकि, अब एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने से बाइक की ऑन-रोड प्राइस 4 लाख रुपये के पार हो गई है। अब ग्रापकों को इसके लिए 4.07 लाख रुपये देने होंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जिन लोगों ने KTM 390 Duke बुक की है, उन्हें डिलीवरी के समय बाइक की मौजूदा कीमत चुकानी होगी, जो काफी महंगी साबित होगी। माना जा रहा है कि KTM ने ऐसा 390 Duke और आने वाली 350cc KTM Duke के बीच जरूरी फर्क बनाने के लिए किया है। 350cc Duke पर 18 प्रतिशत का काफी कम टैक्स लगेगा, जिससे KTM बाइक की कीमत को कॉम्पेटिटिव रख सकेगी।

लॉन्च हुई KTM RC 450

कंपनी ने चीन में अपनी नई बाइक- RC 450 को लॉन्च किया है। इस बाइक में 499 cc का पैरेलल ट्विन इंजन लगा है। यह 56hp की पावर और 39 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक का लिक्विड-कूल्ड मोटर स्लिप-असिस्ट क्लच और 6-स्पीज गियरबॉक्स के साथ आता है। RC 450 KTM की जबर्दस्त स्पोर्टी स्टाइलिंग के साथ आती है, जो KTM 990RC R से इंस्पायर्ड है। LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED DRLs इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। इसका सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म और कम्पोजिट सबफ्रेम इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

168 किलोग्राम वजन वाली RC 450, CFMoto 450SR S से 3 किलोग्राम हल्की है। इसके साइकिल पार्ट्स भी हाई क्वॉलिटी के हैं। इसमें आगे की तरफ पूरी तरह से एडजस्टेबल WP Apex USD फोर्क्स और पीछे की तरफ रिबाउंड और प्रीलोड एडजस्टेबल WP Apex मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

बुरी खबर यह है कि शानदार खूबियों के बावजूद RC 450 भारत में लॉन्च नहीं होगी। इसकी वजह KTM की CFMoto के साथ भारत में या चीन के बाहर ग्लोबल लेवल पर कोई पार्टनरशिप का न होना है। इसकी बजाय KTM इंडिया बजाज ऑटो के साथ मिलकर एक बिल्कुल नया ट्विन-सिलेंडर, सब-500cc इंजन डिवेलप करने में लगी है। यह नया इंजन अगले साल के अंत तक ड्यूक में ऑफर किया जा सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।