इस एडवेंचर बाइक पर बंपर छूट! ₹12,748 की एक्सेसरीज फ्री, ऊपर से 10 साल वारंटी भी मिल रही
KTM 390 एडवेंचर पर जबरदस्त लिमिटेड-पीरियड ऑफर मिल रहा है। कंपनी अब इस बाइक के साथ ₹12,748 तक की फ्री एक्सेसरीज दे रही है। इतना ही नहीं इसके साथ 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी बिल्कुल मुफ्त दे रही है।

अगर आप एक एडवेंचर बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि ऑस्ट्रियन ब्रांड KTM ने अपनी पॉपुलर KTM 390 Adventure रेंज पर जबरदस्त लिमिटेड-पीरियड ऑफर पेश किया है। कंपनी अब इस बाइक के साथ ₹12,748 तक के फ्री एक्सेसरीज दे रही है। इतना ही नहीं इसके साथ 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है। यह ऑफर 28 फरवरी 2026 तक ही वैलिड है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

KTM 390 Adventure
₹ 3.78 - 3.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Adventure X
₹ 3.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या-क्या मिलेगा फ्री में?
KTM ने इस पैकेज में कई काम के जेनुइन एक्सेसरीज (Genuine Accessories) शामिल किए हैं, जो खासतौर पर टूरिंग और ऑफ-रोडिंग को बेहतर बनाते हैं। इसमें KTM पावरपार्ट्स टूरिंग सीट मिलती है, जो लंबी राइड के लिए ज्यादा आरामदायक है।
इसके अलावा क्लियर-लेंस पॉलीकार्बोनेट हेडलैम्प प्रोटेक्टर मिलता है, जो पत्थरों और मलबे से सुरक्षा देता है। इसके अलावा सेंटर स्टैंड मिलता है, जो मेंटेनेंस और पार्किंग में आसानी देता है। इसके साथ ही लंबा लोअर मडगार्ड मिलता है, जो कीचड़ से बेहतर बचाव करता है। इसके साथ ही कंपनी रियर मडफ्लैप एक्सटेंशन और बाइक कवर भी ऑफर कर रही है।
ये सभी एक्सेसरीज अलग से लगवाने पर अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ती है, लेकिन अब यह पैकेज के साथ मुफ्त मिल रहा है।
कंपनी दे रही 10 साल की वारंटी
आम तौर पर बाइक पर सीमित सालों की वारंटी मिलती है, लेकिन इस ऑफर में 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक मेंटेनेंस को लेकर टेंशन कम रहेगी और रीसेल वैल्यू पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
किसके लिए है बेस्ट डील?
अगर आप लंबी दूरी की टूरिंग करना चाहते हैं और वीकेंड ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं या एडवेंचर सेगमेंट में एंट्री लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ डाले बिना बाइक को पूरी तरह टूर-रेडी बना देता है।
क्यों खास है यह ऑफर?
कंपनी के मुताबिक, इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर का मकसद ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है और एक्सेसरीज पर अलग से होने वाले खर्च को कम करना है। अगर आप काफी समय से 390 Adventure खरीदने का सोच रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि फ्री एक्सेसरीज़ + 10 साल वारंटी का कॉम्बिनेशन रोज-रोज नहीं मिलता।
नोट:- ऑफर 28 फरवरी 2026 तक ही उपलब्ध है, इसलिए देर करने से पहले अपने नजदीकी KTM डीलरशिप पर जरूर जानकारी लें।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


