
जनवरी में आ रही KTM की ये नई मोटरसाइकिल, कंपनी जल्द शुरू करेगी बुकिंग; डिलीवरी भी फटाफट मिलेगी
देश के स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुकी KTM मोटरसाइकिल अब नया धमाका करने को तैयार है। दरअसल, बाइकवाले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपुलर डिमांड के कारण KTM इंडिया जनवरी 2026 में 390 एडवेंचर R लॉन्च करेगी।
देश के स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुकी KTM मोटरसाइकिल अब नया धमाका करने को तैयार है। दरअसल, बाइकवाले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपुलर डिमांड के कारण KTM इंडिया जनवरी 2026 में 390 एडवेंचर R लॉन्च करेगी। इस एडवेंचर बाइक की बुकिंग कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। वहीं, डिलीवरी भी जनवरी 2026 की शुरुआत से शुरू होने की उम्मीद है।






390 एडवेंचर R एक हार्डकोर ऑफ-रोड-ओरिएंटेड वैरिएंट है, जो उन शौकीनों के लिए है जो अच्छी ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और टूरिंग कैपेबिलिटी वाली ADV चाहते हैं। 390 एडवेंचर R में दोनों तरफ 230mm व्हील ट्रैवल मिलता है। कम्पेरिजन के लिए, 390 एडवेंचर में आगे 200mm और पीछे 205mm का व्हील ट्रैवल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

KTM 390 Adventure
₹ 3.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Adventure X
₹ 3.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes 350T
₹ 2.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes 350X
₹ 2.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक और बड़ा अंतर व्हील साइज का है। R वैरिएंट में 21-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक व्हील सेटअप भी है, जो बेहतर ऑफ-रोड परफॉर्मेंस देगा। S वैरिएंट में 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर ट्यूबलेस स्पोक व्हील सेटअप है। एडवेंचर R का ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है, जो 272mm है। दूसरी तरफ, 390 एडवेंचर S का ग्राउंड क्लीयरेंस 237mm है। 390 एडवेंचर R 6kg हल्की भी है, जिसका कर्ब वेट 176kg है।
इन चेंजेस के अलावा, R वैरिएंट काफी हद तक S वेरिएंट जैसा ही है। दोनों में 398.6cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 45.3bhp और 39Nm पावर देता है। अभी तक बाइक की अनुमानित कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन लगता है कि ब्रांड वैसी ही स्ट्रैटेजी अपना सकता है जैसी उसने एंड्यूरो और एंड्यूरो R के साथ की थी। इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन वाली एंड्यूरो R को एंड्यूरो से 20,000 रुपए ज्यादा कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। KTM 390 एडवेंचर की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 3.95 लाख रुपए है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




